Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: भीषण गर्मी से राहत नहीं, पश्चिमी यूपी में लू का आरेंज अलर्ट जारी; देखें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 07:08 AM (IST)

    UP Weather Updateउत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी जारी है बुंदेलखंड में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। लखनऊ सहित 24 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक है और लू चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत की संभावना नहीं है। 11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

    Hero Image
    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ: UP Weather Update: बुंदेलखंड तप रहा है। वहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान वाले जिलों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में अब भी लू चल रही है। अभी कम से तीन दिनों तक तपिश से राहत नहीं मिलने वाली। लखनऊ और आस-पास के जिलो में भी कुछ दिनों तक गर्मी कम नहीं होगी। धूप के कारण उमस बनी रहेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम शुष्क हो जाने के कारण गर्मी बढ़ रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है।

    लखनऊ और आसपास के जिलों में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत

    सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान आगरा व झांसी में सर्वाधिक 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे दोनों जिलों व समीपवर्ती इलाकों में लू के थपेड़े से लगते रहे। कानपुर देहात में भी लू का असर दिखा। वहां अधिकतम तापमान 44.4 सेल्सियस रहा। लखनऊ के अधिकतम तापमान में भी थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सोमवार को 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

    प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तीन दिनाें तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    डा. सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश का मौसम मुख्यतया शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में चल रही गर्म पछुआ हवा के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 जून तक लू को लेकर उच्च श्रेणी का आरेंज अलर्ट, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के अन्य भागों में भी तापमान एवं आर्द्रता सामान्य से अधिक रहने से उमस भरी गर्मी पड़ने की संभावना है। 

    इन जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक

    आगरा 45.9

    झांसी 45.9

    कानपुर देहात 44.4

    वाराणसी 43.8

    प्रयागराज 43.8

    इटावा 43.7

    सुलतानपुर 43

    गाजीपुर 43

    कानपुर शहर 42.9

    अलीगढ़ 42.4

    रायबरेल 42.1

    बलिया 42

    लखनऊ 42

    बाराबंकी 42

    बहराइच 42

    बस्ती 42

    मेरठ 42

    गोरखपुर 41.8

    सोनभद्र 41.6

    हरदोई 41

    अयोध्या 41

    मुजफ्फरनगर 40.8

    बिजनौर 40.5

    बरेली 40.3

    डा. सिंह ने बताया कि11 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।