Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: गोरखपुर में झमाझम बारिश के साथ मानसून की वापसी, 15 जिलों के लिए मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 08:03 AM (IST)

    गोरखपुर से सुबह से बारिश हुई तो मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में उमस परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने कुशीनगर महाराजगंज सिद्धार्थ नगर सहित 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ और आसपास के जिलों में अगले तीन-चार दिनों में छिटपुट बारिश की संभावना है। इस दौरान उमस बढ़ने और तापमान में वृद्धि होने की आशंका है।

    Hero Image
    UP Weather News: बारिश के पानी से निकलते वाहन। जागरण

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मानसूनी ट्रफ लाइन ने दोबारा प्रदेश में प्रवेश किया है। इसकी वजह से तराई के जिलों में दो दिनों तक मानसूनी बारिश की संभावना है। पश्चिमी जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं।

    माैसम विभाग के मुताबिक यूपी के तराई क्षेत्र में मानसून फिर सक्रिय हुआ है। माैसम विभाग की ओर से अगले दो दिन पूर्वी तराई के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थ नगर समेत 15 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन-चार दिन लखनऊ और आसपास के जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज धूप से उमस बढ़ेगी। साथ ही दिन और रात के पारा में भी वृद्धि होगी।

    इन जिलों के लिए अलर्ट

    रविवार को गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी व आसपास के इलाकों में बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

    गोरखपुर के मौसम का हाल

    गोरखपुर में रविवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है, जिससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश की फुहारों ने शहर को ठंडक पहुंचाई है और उमस भरी गर्मी से राहत दी है। मौसम का यह मिजाज लोगों को काफी भा रहा है। गोरखपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान भी नियंत्रित रहेगा। गोरखपुर में सुबह से हो रही बारिश के कारण काम पर जाने वाले लोग भीगते हुए पहुंचे।

    आगरा का मौसम

    आगरा। शनिवार को सुबह से शाम ढलने तक धूप निकलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली। उमस अधिक होने से पसीना बहता रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

    शहर में शनिवार को सुबह से धूप निकली। आसमान साफ होने से दोपहर में धूप चुभती हुई नजर आई। घर या बाहर लोगों को कहीं आराम नहीं मिला। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि 15 सितंबर से प्रदेश में मौसमी तंत्र के सक्रिय होने से एक बार फिर वर्षा के आसार बनेंगे।

    बरेली का मौसम

    बरेली। मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह हल्की ठंडक महसूस की गई, लेकिन दोपहर में चटख धूप ने लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर किया। लंबा सफर तय करने वाले राहगीर छाया में रुककर आराम करते नजर आए, वहीं मौसम विभाग में आगामी दिनों में वर्ष कम होने की संभावना जताई है।

    जिले में कई दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही है। कुछ देर की वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है, लेकिन उसके बाद फिर से उमस लोगों को परेशान करने लगती है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा कम होगी।

    आंचलिक मौसम केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने कहा, कि आगामी दिनों में वर्षा बहुत कम हो सकती है, रात और सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं।