विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: गोरखपुर में छाया घना कोहरा, कानपुर में ठंडक बढ़ते ही बिगड़ने लगी हवा; पढ़‍िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 03 Nov 2024 08:22 AM (IST)

उत्‍तर प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है। गोरखपुर घना कोहरा छाने से ठंड का एहसास हो रहा है। ...और पढ़ें

UP Weather News गोरखपुर में छाया घना कोहरा। जागरण
UP Weather News गोरखपुर में छाया घना कोहरा। जागरण

HighLights

  1. आगरा में नवंबर के दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है
  2. लखनऊ में सर्दी का इंतजार, 124 साल का रिकॉर्ड टूटा

डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। यूपी में तेजी से मौसम बदल रहा है। रविवार की सुबह गोरखपुर में भयंकर कोहरा गिरने से लोगों अचानक ठंड का एहसास हो गया। आज पूरे दिन धुंध के आसार हैं। वहीं कानपुर में ठंडक बढ़ने से वायु की गुणवत्‍ता सूचकांक गड़बड़ हो गया है। इसे अलाव अन्‍य जिलों में ठंड किसी न किसी रुप में दस्‍तक दे रहा है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का यूपी को लेकर क्‍या अनुमान है।

कानपुर की बिगड़ी हवा

कानपुर शहर में ठंडक बढ़ने के साथ ही वायु गुणवत्ता सूचकांक गड़बड़ाने लगा है। शनिवार दोपहर वायु गुणवत्ता सूचकांक 208 तक हो गया जबकि सर्वाधिक खराब स्थिति नेहरू नगर और आसपास के क्षेत्रों में रही। यहां 273 तक पहुंचने के बाद लोगों को सांस के साथ धूल के कण शरीर में जाने का अहसास होता रहा और खांसी-खराश की दिक्कत हुई।

अभी दिन में तेज धूप हो रही है जबकि शाम को मौसम में खासी ठंडक हो जाती है। इसकी वजह से धूल के कण ज्यादा ऊंचाई तक नहीं पहुंच रहे हैं और वाहन सवारों के लिए दिक्कत बन रहे हैं। डा.आरएन चौरसिया का कहना है कि सुबह और शाम को बिना मास्क लगाए नहीं निकलना चाहिए और दिन में भी गीला रुमाल चेहरे पर बांधें ताकि धूल के कण शरीर में प्रवेश नहीं करें। बच्चों के लिए मास्क लगाना जरूरी है।

यह रही स्थिति

नेहरू नगर 273
किदवई नगर 191
कल्याणपुर 161
औसत 208

इसे भी पढ़ें-यशोदा बन नर्सिंग स्टाफ ने नवजात की बचाई जान, नाम दिया कृष्णा; विदाई पर भर आईं सभी की आंखें

आगरा का मौसम

नवंबर में दिन का तापमान शहरवासियों को पसीना छुड़ा रहा है। शनिवार को भी सामान्य तापमान से अधिकतम व न्यूनतम तापमान अधिक रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी एक सप्ताह तक शहरवासियों को इस स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली।

आसमान साफ रहने से दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेवर भी तल्ख होते चले गए। इससे दोपहर में धूप में बाहर निकलने पर पसीना बहता रहा। दिनभर यही स्थिति रहने से शहरवासी बेचैन नजर आए। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान से अधिक तापमान तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि शहर में अभी एक सप्ताह तक मौसम में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।

एक सप्ताह बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 1909 में रहा था 36.1 डिग्री सेल्सियस आगरा में नवंबर में सर्वाधिक तापमान का रिकार्ड वर्ष 1909 में बना था। एक नवंबर, 1909 को 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

दो नवंबर को स्थिति

वर्ष
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
2024 35 18
2023 30 16

इसे भी पढ़ें-छठ पूजा पर घर आने वालों के लिए रेलवे का तोहफा, चलेगी बांद्रा से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन

बरेली का बदल रहा मौसम

दीपावली के बाद मौसम बदला है। ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन में मौसम सामान्य है, लेकिन सुबह और शाम की ठंड नुकसान कर सकती है। हृदय, सांस के रोगियों को सतर्क हो जाएं। हल्के गर्म कपड़े पहनना आरंभ कर देना चाहिए। शनिवार को जिला अस्पताल में दोपहर तक ओपीडी खुली रही।

सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा थे। पर्चा काउंटर पर ज्यादा भीड़ नहीं रही, दवा काउंटर पर लाइन लगी थी। चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि मौसम में आए बदलाव को देखते हुए अब सुबह-शाम गरम कपड़े पहनना आरंभ कर देना चाहिए। फ्रीज में रखे पानी और खाद्य वस्तुओं का सेवन करने से पहले कम से कम एक घंटा पहले निकालकर बाहर रख लें। गुनगुने पानी का सेवन करें तो बेहतर रहेगा। बरेली में रविवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है।

गोरखपुर का मौसम

रखपुर में रविवार को सुबह धुंध रहेगी, दिन में आसमान साफ हो जाएगा। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

लखनऊ में 124 साल बाद अक्टूबर की रातें रहीं सबसे गर्म

राजधानी में गर्मी ने 124 वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया। इस साल अक्टूबर में लखनऊ की रातें सामान्य से अधिक गर्म रहीं। मौसम विभाग का कहना है कि तटस्थ निनो परिस्थितियां और पश्चिमी विक्षोभों की कमी की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। यहां औसत न्यूनतम तापमान अक्टूबर में 22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके पहले वर्ष 1901 में अक्टूबर माह की रातें सामान्य से अधिक रिकार्ड की गई थीं।

मेरठ का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 49 प्रतिशत रहेगी।