विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: यूपी में शीतलहर का प्रकोप, पछुआ ने पुरवा को पछ़ाड़ा, लुढ़का पारा; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Thu, 12 Dec 2024 07:45 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की ...और पढ़ें

UP Weather गोरखपुर में सुबह छाया कोहरा। जागरण
UP Weather गोरखपुर में सुबह छाया कोहरा। जागरण

HighLights

  1. मात्र 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट
  2. रिकार्ड किया गया बीते छह वर्ष के दिसंबर का सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सर्द व शुष्क पछुआ ने नम पुरवा का बीते करीब 15 दिन से चल रहा वर्चस्व तोड़ दिया है। 20 किलोमीटर की रफ्तार से चलकर धुंध को बिखेर दिया है। इसके चलते शहर का पारा लुढ़क गया है। न्यूनतम तापमान मात्र 24 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है।

इस तापमान ने बीते छह वर्ष में दिसंबर के न्यूनतम तापमान का नया रिकार्ड बना दिया है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान औसत से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग ने इसे शीतलहर की स्थिति करार दिया।

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होकर उत्तराखंड तक पहुंचने के चलते जम्मू व उत्तराखंड में बर्फबारी हुई हुई। पछुआ हवा वहां की ठंड लेकर गोरखपुर पहुंची है। उनके अनुसार अगले दो से तीन दिन तक यह वायुमंडलीय परिस्थिति बनी रहेगी, इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होती रहेगी।

इसे भी पढ़ें- एआई, डार्क वेब और सोशल मीडिया स्कैमर्स से बचाएगा महाकुंभ साइबर थाना, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए तैयार योगी के योद्धा

पुरवा हवा के कमजोर पड़ने के चलते इस दौरान बंगाल की खाड़ी की नमी गोरखपुर तक नहीं पहुंच जाएगी, जिससे कोहरे की स्थिति नहीं बनने पाएगी। पछुुआ की रफ्तार घटते पुरवा फिर प्रभावी होगी और कोहरे होने की वजह बनेगी। कोहरा होने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट थम जाएगी और अधिकतम तापमान की गिरावट शुरू हो जाएगी।

लगातार बढ़ रही ठंड से जहां लोग परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की भी परेशान है।कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में टिकट घर के पास फर्श पर लेटकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -पंकज श्रीवास्तव


मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। इसके चलते दिन में तो ठंड से कुछ हद तक राहत रहेगी, लेकिन रात को शीतलहर कंपाएगी।

ऐसे गिरा न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

तिथि तापमान
11 दिसं. 06.8
10 दिसं. 11.9
09 दिसं. 10.3
08 दिस. 08.6
07 दिसं. 07.6
06 दिसं. 09.1

बीते छह वर्ष में दिसंबर का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: क्‍या होता है महामंडलेश्वर होने का मतलब, कैसे म‍िलती है पदवी; एक गलती और अखाड़े से नि‍ष्‍कास‍ित

वर्ष तापमान
2024 ----
2023 14.5
2022 14.9
2021 11.8
2020 13.3