विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: लखनऊ में आंधी और बारिश से बिजली संकट, आगरा में गर्मी से हाल बेहाल; देखें मौसम का ताजा हाल

Published: Sat, 12 Jul 2025 07:44 AM (IST)

लखनऊ में आंधी और बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हुई कई क्षेत्रों में बिजली संकट उत्पन्न हो गया। आगरा प्रदेश ...और पढ़ें

Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. प्रदेश का तीसरा गर्म शहर रहा आगरा, उमस से लोग बेहाल
  2. तेज धूप निकलने के बाद छाए बादल
  3. अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

जागरण संवाददाता, लखनऊ। आंधी और बारिश ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया। कानपुर रोड स्थित गेहरू बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में पेड़ गिरने के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ। इसके अलावा, भूमिगत फाल्ट के कारण भी कई स्थानों पर बिजली गुल रही, जिससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार सुबह पौने बारह बजे 33 केवी भूमिगत लाइन में फाल्ट आने से बिजली संकट उत्पन्न हुआ

आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर

आगरा। मानसून में गर्मी और उमस से शुक्रवार को लोग बेहाल रहे। दिन में तेज धूप निकलने से आगरा प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। मगर, गर्मी और उमस से राहत नहीं मिलेगी।

तेज धूप कर रही है परेशान

पिछले तीन दिन से तेज बारिश के बाद सुबह कुछ देर के लिए बादल छाने के बाद धूप निकल आई। इससे न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे के बाद धूप तेज होती गई, गर्मी और उमस से लोग पसीने से नहाते रहे, धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर 12 बजे कुछ देर के लिए बादल छाए इसके बाद दोबारा से तेज धूप निकल आई। दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ ही उमस रही, इससे अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिल गई।

ये है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी से थकान और उल्टी दस्त गर्मी और उमस से पसीना अधिक निकल रहा है। इससे पानी के साथ ही इलेक्ट्रोलाइट की शरीर में कमी हो रही है। एसएन मेडिकल कालेज की ओपीडी में हीडाइड्रेशन से थकान, उल्टी दस्त के साथ ही पेट दर्द की समस्या के साथ मरीज पहुंच रहे हैं।

डॉक्टर का है ये कहना

एसएन के मेडिसिन विभाग के डॉक्टर मनीष बंसल ने बताया कि उमस ज्यादा होने से पसीना निकल रहा है। इससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ज्यादा देर तक खाली पेट रहने से भी बेचैनी, घबराहट हो सकती है।

ये करें

  • नीबू पानी, छाछ सहित तरल पदार्थ का सेवन अधिक करें
  • गीले कपड़े ज्यादा देर तक ना पहने रहें
  • मुंह बार बार सूखने, थकान और मांसपेशियों में दर्द होने पर ओआरएस का घोल ले सकते हैं

प्रदेश में सबसे गर्म शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस में )

बस्ती - 36

बरेली- 35.9

आगरा -35.4

अयोध्या व शाहजहांपुर -35