विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: लखनऊ सहित कई जिलों में गिरा पारा, सुबह के समय धुंध और नमी का असर जारी

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:51 AM (IST)

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, सुबह-शाम ठंडी हवाएं और ...और पढ़ें

गोरखपुर में बदला मौसम। जागरण

गोरखपुर में बदला मौसम। जागरण

HighLights

  1. प्रदेश भर में तापमान में गिरावट, सुबह-शाम ठंडी हवाएं चल रही हैं।

  2. लखनऊ में 19 डिग्री तापमान, 94 प्रतिशत उच्च आर्द्रता दर्ज की गई।

  3. आने वाले दिनों में ठंड का असर और गहराने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। मौसम केंद्र लखनऊ के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश भर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम ठंडी हवाओं के साथ नमी का स्तर काफी बढ़ा हुआ है।

राजधानी लखनऊ में वर्तमान तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि हवा में आर्द्रता 94 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। हवा शांत होने के कारण सुबह के समय हल्की धुंध महसूस की जा रही है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के हालिया आंकड़े:

प्रयागराज व गोरखपुर में तापमान 19.8 डिग्री से 20 डिग्री के बीच है और नमी 91-92 प्रतिशत के उच्च स्तर पर बनी हुई है। वहीं बरेली में तापमान 18.6 डिग्री और नमी 84 प्रतिशत है। बहराइच 18.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- शिवा शर्मा हत्याकांड: किसके भरोसे बेफिक्र है श्रद्धा, गिरफ्तारी के बाद भी तेवर बरकरार

मेरठ की बात करें तो यहां दिन का तापमान अन्य शहरों की तुलना में अधिक 26.6 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं झांसी का तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया है, जहां 1.9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की पछुआ हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और देर रात नमी बढ़ने के साथ ही तापमान में हल्की गिरावट बनी रहेगी। आने वाले दिनों में ठंड का असर और गहराने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- जनगणना में देनी होगा आधार नंबर, बैंक खातों और मोबाइल फोन की जानकारी, कास्ट की डिटेल्स भी होंगी दर्ज