विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: आज बदलेगा मौसम, कल लखनऊ समेत कई जिलों में हो सकती है छिटपुट बारिश

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:19 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से शुष्क मौसम के बाद गुरुवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव ...और पढ़ें

यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण

यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण

HighLights

  1. गुरुवार से पश्चिमी यूपी में मौसम बदलेगा।

  2. लखनऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश संभव।

  3. तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पिछले करीब 10 दिन से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना है, लेकिन गुरुवार से पश्चिमी हिस्से में बदलाव के आसार हैं, जो शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों और आसपास के मध्यवर्ती जिलों तक पहुंच सकता है।

राजधानी में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। तराई जिलों में भी वर्षा को लेकर गंभीर चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान रात और दिन के पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले 12 घंटे तक प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। गुरुवार को पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मथुरा, हाथरस, आगरा और बिजनौर समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा के पूर्वानुमान हैं।

बुधवार को राजधानी में दिन का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और रात का 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा।

यह भी पढ़ें- पिता की जान बचाने के लिए बेटे ने 4 महीने में घटाया 20 किलो वजन, बांदा के लाल ने दिया नया जीवन


17 से फिर साफ हो जाएगा आसमान
ओलावृष्टि, तेज हवा और हल्की बारिश का दौर शुक्रवार के बाद थमेगा और शनिवार से फिर तेज धूप होगी। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, लेकिन धूप निकलने के बाद भी सुबह और शाम अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे लुढ़क सकता है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ स्नातक MLC चुनाव: 1.71 लाख वोटरों पर भाजपा की नजर, सांसद से लेकर बूथ प्रमुखों तक को सौंपी कमान