विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव: 1.71 लाख वोटरों पर भाजपा की नजर, सांसद से लेकर बूथ प्रमुखों तक को सौंपी कमान

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:31 AM (IST)

लखनऊ स्नातक एमएलसी सीट पर भाजपा 1.71 लाख मतों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसके लिए सांसद से लेकर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा की लखनऊ स्नातक एमएलसी पर 1.71 लाख वोटों पर नजर।

  2. सांसद से बूथ प्रमुखों तक को सौंपी गई चुनाव कमान।

  3. मतदाता सम्मेलनों से अवनीश सिंह के लिए समर्थन जुटाने की तैयारी।

अजय श्रीवास्तव, लखनऊ। विधान परिषद सदस्य (लखनऊ खंड) की स्नातक सीट को लेकर भाजपा की नजर 1.71 लाख मतों पर हैं, जिसे लेकर दावा हैं कि यह मत उनकी टीम ने तैयार कराए हैं। मतदाता सम्मेलनों में उन्हें आमंत्रित करने की तैयारी हैं, जहां उनका सम्मान भी किया जाना हैं। बड़े से लेकर छोटे स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी हैं।

हर बूथ के मतदाता से संपर्क बनाए रखने के लिए एक नेता को जिम्मा दिया गया हैं। भाजपा के लिए यह सीट इस लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पिछला चुनाव जीता था लेकिन इस बार भी मुकाबले में सपा से कांति सिंह से है, जो पहले भी चुनाव जीत चुकी हैं और सपा ने भी उनकी जीत के लिए बड़ी तैयारी की हैं।

कुल 3,15,586 मत हैं, जिसमें सबसे अधिक लखनऊ महानगर में 71,764 हैं। इसके अलावा हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, रायबरेली और लखनऊ जिला हैं। मतदाताओं से संपर्क करने के लिए सांसद से लेकर संगठन के बड़े और छोटे पदाधिकारियों को भी लगाया गया हैं सबको बूथ स्तर की जिम्मेदारी दी गई हैं और शक्ति केंद्रों को भी सक्रिय कर दिया गया हैं जिससे कि मतदाता को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जा सके।

दी जा रही ये जानकारी

नगर निगम के पार्षदों के साथ ही नगर पालिका के सभासदों को भी जिम्मेदारी दी गई हैं कि वह एक-एक मतदाता पर नजर रखें जिससे उनका वोट पड़ सके। भाजपा समर्थित उम्मीदवार अवनीश सिंह हैं और उनके नाम से कई उम्मीदवार मैदान में हैं। इसलिए मतदाताओं को यह भी बताया जा रहा हैं कि उन्हें किस नंबर पर वोट डालना हैं।

भाजपा मुख्यालय के पास ही विधान परिषद प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय बनाया गया हैं जहां पर पूरी टीम बैठी हैं और सभी जिलों पर नजर रखी जा रही हैं। एक-एक कार्यकर्ताओं से रिपोर्ट ली जा रही हैं कि उन्होंने हर दिन कितने मतदाता से संपर्क किया और उन तक पर्ची पहुंचाने के काम किया।

यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव: 3 महीने में चुनाव कराने के हाई कोर्ट के आदेश के बाद हलचल तेज, सुप्रीम कोर्ट जा सकती है सरकार

चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभाले भाजपा अवध क्षेत्र के महामंत्री राजीव मिश्र कहते हैं कि कुल 3,15,586 मतों में भाजपा की टीम ने 1.71 लाख मत बनाए हैं और अन्य मतों के साथ ही 1.71 लाख मतों को आधार मानकर की तैयारियां चल रही हैं। इन मतदाताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उनसे संपर्क किया जा रहा है। बूथ स्तर पर मतदाताओं से लगातार संपर्क किया जा रहा है। मतदाता संख्या

कहां कितने मतदाता

स्थान / क्षेत्र मतदाता संख्या
लखनऊ महानगर 71,764
हरदोई 47,838
बारबंकी 40,437
सीतापुर 40,196
लखीमपुर खीरी 30,753
प्रतापगढ़ 29,526
रायबरेली 29,264
लखनऊ जिला 25,808