विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather: यूपी में आज 30 से अधिक जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कानपुर में 8.4 डिग्री पहुंचा पारा

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:18 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 07:41 AM (IST)

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का दोहरा मिजाज बना हुआ है, जहां सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है जबकि दिन में धूप निकल रही है। नवंबर के अंत तक यही स्थिति जारी रहेगी, और 28 नवंबर को पूर्वी व पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाने की संभावना है।

UP Weather: सांकेतिक तस्वीर।

UP Weather: सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. प्रदेश में सुबह-रात ठंड, दिन में धूप का दोहरा मिजाज

  2. नवंबर अंत तक मौसम का यही स्वरूप बना रहेगा

  3. 28 नवंबर को पूर्वी-पश्चिमी यूपी में घना कोहरा संभव

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: प्रदेशभर इन दिनों मौसम का मिजाज दोहरा बना हुआ है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को दिन और रात में अलग-अलग मौसम का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के अंत मौसम का यही रूप देखने को मिलेगा।

शुक्रवार और शनिवार सुबह के समय कोहरे का असर बढ़ सकता है। इसके बाद दो दिसंबर तक कोहरे का असर कम रहेगा। आने वाले दिनों में सुबह और रात की ठंड बढ़ने के साथ दिन में धूप का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

28 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों घने कोहरे की संभावना

प्रादेशिक मौसम केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम नमी 93 प्रतिशत और न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। शुक्रवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और अधिकतम 25.8 डिग्री रहा।

fog in shamli small

11.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान

हरदोई में न्यूनतम तापमान नौ डिग्री, बस्ती में 9.6 डिग्री और अयोध्या में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 28 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके बाद 29 नवंबर से तीन दिसंबर तक सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा रह सकता है। सुबह कोहरे और रात की ठंड के बीच दिन में धूप खिलने का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- Punjab Weather: मौसम विभाग ने 12 जिलों में धुंध को लेकर यलो अलर्ट किया जारी, तापमान सामान्य के करीब पहुंचा

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज: एक सप्ताह बाद बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन दिखेगा कोहरे का असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।