Bihar Weather Update: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज: एक सप्ताह बाद बढ़ेगी ठंड, अगले 4 दिन दिखेगा कोहरे का असर
पछुआ हवाओं के कारण बिहार में मौसम शुष्क रहेगा, अगले 3-4 दिनों तक हल्का कोहरा छाएगा और सुबह-रात में ठंड महसूस होगी। एक सप्ताह बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से धुंध बढ़ेगी और तापमान गिरने से ठंड में वृद्धि होगी।

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
पछुआ हवाओं से मौसम शुष्क, सुबह-रात में हल्की ठंड।
अगले 3-4 दिनों तक प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरे का प्रभाव।
एक सप्ताह बाद पश्चिमी विक्षोभ से ठंड और धुंध में वृद्धि।
जागरण संवाददाता, पटना। पछुआ के कारण प्रदेश का मौसम पर शुष्क और सामान्य बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश में हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। सुबह और रात्रि में हल्की ठंड का असर रहेगा।
तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर हवा की गति में वृद्धि के आसार हैं। शुक्रवार को पटना सहित 19 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस एवं 32.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। आठ सौ मीटर गया जिले में दृश्यता दर्ज की गई।
शुक्रवार को पटना समेत आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहा। दिन में धूप के प्रभाव से मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनसुार सप्ताह बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से धुंध में वृद्धि होने के साथ तापमान में गिरावट आने से ठंड में वृद्धि की संभावना है।
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 27.7 | 15.8 |
| गया | 26.4 | 12.4 |
| भागलपुर | 26.6 | 14.8 |
| मुजफ्फरपुर | 25.4 | 15.5 |