Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Weather Today: आगरा-कानपुर सहित कई जिलों का तेजी से गिर रहा तापमान, पढ़िए यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Thu, 17 Oct 2024 08:12 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे सर्द गर्म और बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। आगरा कानपुर लखनऊ गोरखपुर अलीगढ़ मथुरा बरेली बदायूं अंबेडकरनगर बलरामपुर कानपुर मेरठ बागपत और सहारनपुर के मौसम का हाल जानने के लिए इस खबर को पढ़ें।

    Hero Image
    यूपी के मौसम की सटीक जानकारी। जागरण

    डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अब आसमान में बादल तो छा रहे हैं लेकिन बारिश की कोई उम्‍मीद नहीं है। सुबह शीतलहर होने की वजह से मौसम के तापमान में बड़ी गिरावट आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब सुबह और रात को ठंड का एहसास हो रहा है लेकिन दोपहर में हल्‍की धूप को सहन करना पड़ रहा है। बता दें कि आगरा, लखनऊ व कानपुर सहित कई शहरों में तापमान तेजी से गिर रहा है। ऐसे में अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखना जरुरी है। आई जानते हैं कि आज यूपी में मौसम कैसा रहेगा?

    गोरखपुर का आज का मौसम

    गोरखपुर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी मंगलवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

    आगरा का मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

    अलीगढ़ का मौसम

    अलीगढ़ में आसमान साफ रहेगा। वातावरण में नमी छाई रहेगी। मध्यम हवा चलती रहेंगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    इसे भी पढ़ें-यूपी में किसानों को एक पखवारे पहले मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, हर तहसील में बनेगा वेदर स्‍टेशन

    मथुरा का मौसम

    मथुरा में आसमान साफ रहेगा । अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। चिकित्सकों का कहना है कि बदलते मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है।

    बता दें कि राया ब्लाक के गांव गौसना में चिकित्सीय टीम को जुकाम-खांसी और बुखार के मरीज मिले हैं। टीम ने 40 अधिक लोगों की स्लाइड बनवाई, लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। टीम ने मरीजों को दवाएं वितरित की। साथ ही आसपास स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया।

    बरेली व आसपास के जिलों का मौसम

    बरेली में गुरुवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज का तापमान अधिकतम 31.7 न्यूनतम 18.5 आर्द्रता अधिकतम 92 प्रतिशत न्यूनतम 55 प्रतिशत रहेगी।

    बदायूं और आसपास के जिलों में बुधवार को बादलों के साथ धूप रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम आद्रता 23 प्रतिशत, अधिकतम आद्रता 61 प्रतिशत का पूर्वानुमान है।

    लखनऊ के आसपास का मौसम

    अंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि गुरुवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।

    बलरामपुर में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट व अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार हैं। हवा अधिकतम 18 व न्यूनतम सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। कड़ी धूप के साथ आर्द्रता अधिक होने की उम्मीद है।

    इसे भी पढ़ें-नेपाल में मुस्लिम महिलाओं को कट्टरता का पाठ पढ़ा रहा दावत-ए-इस्लामी, खोला गया है 'इंस्टीट्यूट'

    कानपुर का मौसम

    कानपुर में आगामी पांच दिनों में हल्के बादल छाये रहने के आसार हैं लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

    मेरठ के मौसम का हाल

    मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 48 प्रतिशत रहेगी।

    बागपत के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 80 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    सहारनपुर में मौसम विभाग के अनुसार धूप खिली रहने की संभावना। उमस भरी गर्मी पड़ने के साथ शाम के समय तापमान में गिरावट आने की संभावना, मौसम में आर्द्रता 74 प्रतिशत तक रहेगी।