Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather News: जल्द यूपी के कई जिलों में होगी भारी बारिश, देखिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Tue, 22 Jul 2025 07:30 AM (IST)

    UP Weather News मौसम विभाग ने सहारनपुर शामली मुजफ्फरनगर बिजनौर और मुरादाबाद जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 24 जुलाई से आगरा में भी बारिश की संभावना है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में उमस बनी हुई है लेकिन जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है।

    Hero Image
    UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए फाइल फोटो का प्रयोग किया गया है।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। बागपत, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली एवं आसपास के इलाकों में भी अधिक वर्षा के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा है निम्न अवदाब क्षेत्र 

    कुछ दिन से रूठे मेघ ताजनगरी में 24 जुलाई से फिर मेहरबान हो सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में निम्न अवदाब क्षेत्र सक्रिय हो रहा है। यह धीरे-धीरे आगरा की ओर बढ़ेगा, जिससे यहां वर्षा हाे सकती है।  शहर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप निकली जरूर, लेकिन बादलों की वजह से उमस अधिक रही। उमस से शहरवासी बेहाल नजर आए।

    ये रहा तापमान

    अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

    मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि तीन-चार दिन बाद अच्छी वर्षा के आसार हैं। तापमान में अधिक बदलाव अभी देखने को नहीं मिलेगा। 

    आज इन जिलों में मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

    सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में वज्रपात की आशंका है।