विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather News: कोहरे ने यूपी में लगाया रफ्तार पर ब्रेक, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बदले गति के मानक

Published: Fri, 22 Nov 2024 08:13 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। पिछले तीन दिनों ...और पढ़ें

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरा के बीच निकलते वाहन। जागरण
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरा के बीच निकलते वाहन। जागरण

HighLights

  1. कार की रफ्तार 100 के बजाय 75, बड़े वाहन की होगी 80 के बजाय 60 किमी प्रति घंटा
  2. कोहरे में हादसों को रोकने के लिए दिसंबर से फरवरी तक गति सीमा पर लागू रहेगी बंदिश

 मोहित पांडेय, जागरण उन्नाव। उत्‍तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरा कहर बरपाने लगा है। कोहरे के चलते पिछले तीन दिन से लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए अब यूपीडा तीन माह के लिए रफ्तार के मानक बदल जा रहा है। दिसंबर से फरवरी माह तक एक्सप्रेसवे पर कार अधिकतम 100 के बजाय 75 किमी प्रति घंटा से और बड़े वाहन 80 के बजाय 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे।

रफ्तार का उल्लंघन करने वाले वाहनों का पूर्व की भांति स्वतः चालान हो जाएगा। यूपीडा ने सुरक्षा के लिहाज से पेट्रोलिंग टीमों को अलर्ट को हादसे की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम को पूरे संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चौपहिया वाहनों की रफ्तार 100 किमी प्रतिघंटा तय है।

वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए आगरा से लखनऊ व लखनऊ से आगरा लेन पर कैमरों का जाल बिछाया गया है। वाहन की रफ्तार अधिक होने पर कैमरों के जरिये उसका आनलाइन चालान हो जाता। सर्दी बढ़ने के साथ कोहरे की दस्तक देने से पिछले तीन दिनों से एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-निहाल सिंह हत्याकांड: देवरिया में फिर तड़तड़ाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

उन्नाव सीमा में दो दिन पहले 24 वाहन कोहरे के चलते आपस में टकरा गए थे। कोहरे में हादसा न हो, इसको लेकर यूपीडा ने तीन माह के लिए गति सीमा तय करने की योजना बनाई है। यूपीडा के मुख्य सुरक्षाधिकारी रमेश चंद्र दुबे ने बताया कि दिसंबर से फरवरी के अंत तक एक्सप्रेसवे पर कारों की रफ्तार 100 के बजाय 75 किमी प्रति घंटा रहेगी, जबकि भारी वाहन 80 के बजाय 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे।

नौबस्ता हाईवे पर धुंध में जाते वाहन । जागरण


रफ्तार पर बंदिश का आदेश दिसंबर के पहले सप्ताह से फरवरी के अंतिम सप्ताह तक लागू रहेगा। आगरा से लखनऊ तक फिरोजाबाद, इटावा, कन्नौज, उन्नाव जिले से गुजरने वाला 302.2 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह गति निर्धारण के बोर्ड लगाए गए हैं। किस लेन पर कौन से वाहन को चलना है, इसकी जानकारी भी लेन पर ही अंकित है। उसके बाद भी चालक वाहन गलत लेन में चलते हैं, जिसके कारण हादसे हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-नागा संन्यासियों की इन 15 तस्‍वीरों से नहीं हटा पाएंगे नजर! संगमनगरी में हुआ जोरदार स्‍वागत

अध‍िकारियों ने क्‍या कहा