UP Weather News: यूपी में ठंड ने दी दस्तक, कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है जिससे यातायात UP Weather News प्रभावित हो रहा है। स्कूल वैन और अन्य वाहन धीमी ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते एक हफ्ते में मौसम ने तेजी से करवट बदली है। सुबह उठने के बाद ही पता चल रहा है कि आज का दिन कैसा रहेगा। किसी रोज तेज कोहरा तो किसी रोज सुबह तेज हवा चल रही है। शीतलहर अब हर रोज दस्तक दे रही है। ऐसे में यूपी के जिलों में मौसम बदल रहा है। इसमें मौसम विशेषज्ञ और डॉक्टर दोनों सतर्क और बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
आगरा का मौसम
आगरा में सुबह कोहरा छाने के साथ ठंडी हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। वहीं अलीगढ़ में हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
बरेली व आसपास के जिलों का मौसम
बरेली में शनिवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। बदायूं और आसपास के जिलों में शनिवार की सुबह व कोहरा व दोपहर में आसमान साफ रहेगा। मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहेगा।
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में आज इन इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, जल्दी से निपटा लें जरुरी काम
गोरखपुर का मौसम
गोरखपुर में शनिवार की सुबह कोहरा रहेगा दिन में भी कोहरे का हल्का प्रभाव बना रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
.jpg)
कानपुर का मौसम
कानपुर में सुबह के समय मध्यम कोहरा रहेगा। हालांकि शुक्रवार की तुलना में थोड़ी राहत रहेगी। कानपुर में कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। वहीं औरैया जिले में आसमान साफ रहेगा और वर्षा की कोई संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की सर्दी पड़ेगी। उन्नाव में सुबह के समय आसमान में हल्का सा मध्यम कोहरा हल्की धुंध दिखाई पड़ने की संभावना है, लेकिन वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है।
आंबेडकरनगर का मौसम
आंबेडकरनगर में आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने कहा कि शनिरवार को मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी दिशा से चलने के आसार हैं।
गोंडा का मौसम
गोंडा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। शनिवार को कोहरा पड़ने के साथ ही तापमान में कमी आने के आसार हैं। दिन में उमस व सुबह-शाम मौसम ठंड बढ़ेगी। बुजुर्गों व बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

रायबरेली का मौसम
रायबरेली में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। रात का तापमान सामान्य रहेगा। आगामी पांच दिनों तक सुबह के समय आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा दिखाई देने के आसार है।
मेरठ व आसपास के जिलों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मेरठ जिले में बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 72 प्रतिशत रहेगी। बागपत में तापमान में कमी आएगी। हवा की तीव्रता 10 से 15 किमी प्रति घंटा रहेगी। आर्द्रता 92 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
सहारनपुर में मौसम विभाग के अनुसार कोहरा छाए रहने की संभावना दिन में नमी रहने के साथ तापमान में गिरावट के आसार। मौसम में आर्द्रता 73 प्रतिशत तक रहेगी।
इसे भी पढ़ें-दिव्य रोशनी से जगमगाई राजधानी, दैनिक जागरण ने मनाया भव्य दीपोत्सव
शामली में कोहरे से यातायात बाधित
सर्दी की दस्तक के साथ ही कोहरा भी छाने लगा है। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण यातायात प्रभावित रहा। दृश्यता कम होने के चलते स्कूल वैन और अन्य वाहन धीमी गति से चले। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। स्कूल वैन के देर से पहुंचने के कारण बच्चों को ठंड में इंतजार करना पड़ा।
कुछ अभिभावकों ने बताया कि उन्हें अपने निजी वाहनों से बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना पड़ा। यातायात विभाग ने कोहरे के कारण लोगों को सतर्कता बरतने और वाहनों की गति सीमित रखने की सलाह दी है। अधिकारियों ने का कहना है कि ऐसी स्थिति में फाग लाइट का उपयोग करना जरूरी है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।