विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे यूपी में सर्दी का अहसास, कोहरे-धुंध के बीच गिरेगा तापमान

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:05 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ठंड बढ़ रही है, सुबह कोहरा और दिन में धुंध छाने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. ठंड बढ़ रही, सुबह कोहरा और दिन में धुंध छाएगी।

  2. नवंबर के तीसरे सप्ताह में तापमान 3-5 डिग्री गिरेगा।

  3. लखनऊ, वाराणसी में सुबह दृश्यता 200 मीटर तक रहेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बदलते मौसम के बीच प्रदेश में अब ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दिन में धूप से हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के बीच आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत हैं।

नवंबर के हर सप्ताह में राजधानी सहित आसपास के जिलों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह में सुबह कोहरा और दिन में धुंध के पहरे की संभावना है। साथ ही, नवंबर के तीसरे सप्ताह में रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हवा में अधिकतम नमी 90 और न्यूनतम 40 प्रतिशत दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई का रहा।वहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। इसके बाद नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 13.5, कानपुर शहर में 13.6 और इटावा में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं, मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 14.1, बरेली में न्यूनतम तापमान 14.8 और बस्ती में 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके उलट बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 18.5 और फतेहगढ़ में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- सरकारी ई-मेल के बजाय 'Gmail' और जेलरों के निजी नाम से चल रहीं यूपी की कई जेलें, रिहाई के आदेश तक हो रहे बाउंस

लखनऊ और वाराणसी में अगले दो-तीन दिनों में धुंध और कोहरे की वजह से सुबह दृश्यता 200 मीटर तक रह सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दृश्यता 200 से 800 मीटर तक रह सकती है। वातावरण में बनी स्थिरता के कारण सुबह कोहरा और दिन में धुंध की स्थिति बन रही है।

पश्चिमी तराई, पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अन्य क्षेत्रों में इसके 12 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार दर्शन सिंह कार की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।