विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार दर्शन सिंह कार की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:29 PM (IST)

लखनऊ से हापुड़ प्रभात फेरी सेवा के लिए लौटे सेवादार दर्शन सिंह को तहसील चौपला पर एक कार ने टक्कर ...और पढ़ें

लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार दर्शन सिंह कार की चपेट में (एआई जेनरेटेड इमेज )

लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार दर्शन सिंह कार की चपेट में (एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार दर्शन सिंह।

  2. तहसील चौपला पर कार ने मारी टक्कर।

  3. गंभीर रूप से घायल हुए, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

केशव त्यागी, हापुड़। गुरुद्वारे में प्रभात फेरी की सेवा देने के लिए लखनऊ से हापुड़ लौटे सेवादार को कोतवाली क्षेत्र के तहसील चौपला पर कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अचानक हुई टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिचित हुए चिंतित...

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जनपद के ग्राम पिलखानी निवासी दर्शन सिंह मेरठ तिराहा स्थित गुरुद्वारे में सेवादार हैं। पिछले कुछ दिनों से वह लखनऊ स्थित गुरुद्वारे में गए हुए थे। यहां प्रभात फेरी निकलने को लेकर उन्हें वापस हापुड़ बुलाया गया था।

बृहस्पतिवार शाम वह ट्रेन से हापुड़ पहुंचे। इसके बाद तहसील चौपला पर पहुंचते ही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की जांच जारी..

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुद्वारे से जुड़े लोग भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद घायल के स्वास्थ्य को लेकर परिचितों में चिंता बनी हुई है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सेवादार के कार की चपेट में आकर घायल होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- शाही पेंडेंट विवाद में करीना कपूर खान के पक्ष में उतरा हिंदू संगठन; कहा- नवाब खानदान की बहू को पुश्तैनी गहने पहनने का पूरा हक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।