शाही पेंडेंट विवाद में करीना कपूर खान के पक्ष में उतरा हिंदू संगठन; कहा- नवाब खानदान की बहू को पुश्तैनी गहने पहनने का पूरा हक
करीना कपूर खान के दीपावली पर पहने गए पुश्तैनी पेंडेंट पर विवाद शुरू हो गया है, जिस पर कुरान की ...और पढ़ें

HighLights
करीना कपूर के पुश्तैनी पेंडेंट पर धार्मिक विवाद छिड़ा।
पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता ने करीना को कानूनी नोटिस भेजा।
हिंदू संगठन ने करीना के पहनने के अधिकार का समर्थन किया।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा दीपावली के मौके पर पहने गए नवाब बेगमों के पुश्तैनी पेंडेंट पर शुरू हुए विवाद में अब हिंदू संगठन भी उतर आया है। राजधानी भोपाल में हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने करीना के पक्ष में बयान जारी करते कहा कि उनको (करीना को) किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं है।
400 साल पुराने पेंडेंट पर क्यों हुआ विवाद?
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अब्बास हफीज ने बुधवार को करीना को कानूनी नोटिस भेजकर फैशन के रूप में पेंडेंट पहनने पर आपत्ति जताई। हफीज का कहना था कि करीब 400 वर्ष पुराने उस पेंडेंट को शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम द्वारा इबादत के लिए बनवाया गया था।
पन्ना जड़ित इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं, जिसे फैशन के रूप में दिखाना धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। इसके लिए उन्होंने करीना को कानूनी नोटिस भेजते हुए माफी की मांग की।
यह भी पढ़ें- भोपाली बेगमों की विरासत को फैशन बनाया, करीना कपूर खान को कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; सार्वजनिक माफी की मांग
हिंदू उत्सव समिति ने कहा- परिवार की विरासत पहनने का अधिकार
इसके जवाब में हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच जैसे संगठन करीना कपूर के समर्थन में उतर आए हैं। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने गुरुवार को कहा कि पेंडेंट गले में दिल के करीब पहना जाता है, न कि किसी अपमानजनक स्थान पर। चूंकि करीना ने इसे दीपावली पर पहना था, इसलिए कुछ लोगों को आपत्ति हो रही है।
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भोपाल के पूर्व शाही परिवार की बहू होने के नाते उन्हें (करीना को) अपनी सास के परिवार की पैतृक विरासत और आभूषण पहनने का पूरा अधिकार है।