भोपाली बेगमों की विरासत को फैशन बनाया, करीना कपूर खान को कांग्रेस नेता ने भेजा लीगल नोटिस; सार्वजनिक माफी की मांग
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान को भोपाल की नवाबी विरासत से जुड़े एक पेंडेंट को फैशन के तौर पर प्रदर्शित ...और पढ़ें

करीना कपूर खान के पेंडेंट पर आपत्ति।
HighLights
करीब 400 साल पुराने पेंडेंट में लिखी हैं कुरान की आयतें।
शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम की बताई धरोहर।
कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने जताई आपत्ति, माफी की मांग।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने भोपाल की नवाबी विरासत और धार्मिक आस्था को लेकर विवाद खड़ा कर दिया है। करीना द्वारा पहने गए एक पेंडेंट को भोपाल रियासत की बेगमों की ऐतिहासिक धरोहर बताते हुए कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने उन्हें कानूनी डिमांड नोटिस भेजा है।
आरोप है कि करीब 400 साल पुराने इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं और इसे धार्मिक आस्था एवं इबादत के उद्देश्य से बनवाया गया था। ऐसे में इसे फैशन के तौर पर प्रदर्शित करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है।
अब्बास हफीज ने अपने वकील जफर के माध्यम से भोपाल कोर्ट के जरिए यह नोटिस भेजा है। उन्होंने करीना से विवादित इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की मांग की है।
कलगी और लिबास पर आपत्ति नहीं, पेंडेंट पर सवाल
अब्बास हफीज के अनुसार, पेंडेंट और कलगी भोपाल के शाही परिवार की विरासत का हिस्सा हैं। उनका दावा है कि शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने इस पेंडेंट को अपनी धार्मिक आस्था और इबादत के लिए बनवाया था। उन्हें करीना के कलगी या लिबास पहनने पर आपत्ति नहीं है, लेकिन कुरान की आयतों वाले पेंडेंट को फैशन के रूप में प्रदर्शित करने पर सवाल है।
यह भी पढ़ें- बाघों के ठिकानों पर गूंज रही शहनाई, बांधवगढ़ में बढ़ा डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज; नवंबर में 12 शादियां बुक
उनका कहना है कि उन्होंने लीगल नोटिस भेजने का यह कदम किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था के कारण उठाया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।