UP Weather Today: सुबह की सर्द हवा और कोहरा, लखनऊ में ठंड ने दी दस्तक; प्रदूषण का स्तर भी 'खराब'
उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक दे दी है, सुबह की हवा में नमी और हल्की धुंध महसूस हो ...और पढ़ें

HighLights
उत्तर प्रदेश में ठंड की शुरुआत, सुबह हवा में नमी।
लखनऊ में प्रदूषण का स्तर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा।
बदलते मौसम और प्रदूषण से सावधानी बरतने की अपील।
जागरण टीम, लखनऊ। धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। इसी के साथ सुबह हवा में नमी का स्तर 88 फीसदी हो गया है। साथ ही, सुबह और शाम को हल्की धुंध और कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। इससे ठंड महसूस होने लगी है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुरुवार को हरदोई सबसे ठंडा जिला रहा। यहां 13.5 न्यूनतम तापमान पहुंचा गया। वहीं, बरेली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकत तापमान 29.3 पहुंच गया।
कानपुर का 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फर नगर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, वाराणसी में अधिकतम तापमान 32.8 और प्रयागराज में 32 डिग्री सेल्सियस रहा। झांसी में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, लालबाग में एक्यूआइ 222 और तालकटोरा जिला उद्योग केंद्र क्षेत्र में 232 दर्ज किया गया। दोनों ही स्थानों पर हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।
यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार
शुक्रवार को सुबह हल्की धुंध छाने के बाद आसमान साफ रहेगा। फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में बदलती ठंड के साथ बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- वोटर ID बनवाने वालों के लिए आया बड़ा अपडेट, जन सुविधा केंद्र पर भूल कर भी ना करें ये दो गलतियां