विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी की चेतावनी

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है, कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग ने ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश में ठंड का आगमन, कई जगह कोहरा।

  2. पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क, 16-17 नवंबर को घना कोहरा।

  3. पश्चिमी यूपी में 14-15 नवंबर को हल्की बारिश की संभावना।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड में दस्तक दी है। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हैं और कई जगहों पर धूप भी निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में बरेली में दृश्यता शून्य और कुशीनगर में 50 मीटर तक गिर गई।

बीते 24 घंटे में प्रदेश में कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही, पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, IMD ने प्रदेश के कई हिस्से में बारिश की संभावना भी जताई गई है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में बढ़ सकती है ठंड

IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। इसके साथ ही, 16 और 17 नवंबर को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 14 और 15 नवंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। 16 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और ठंड भी बढ़ सकती है। वहीं, 14 से 17 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- UP Weather: बदलेगा यूपी का मौसम, दो दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार; सुबह छाएगा कोहरा

यह भी पढ़ें- यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में ठंड की दस्तक के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।