यूपी में कैसा रहेगा मौसम? कई जिलों में ठंड की दस्तक के बीच बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड की दस्तक के साथ हल्के बादल छाए हैं। IMD के अनुसार, पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी शुष्क रहेगा।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पश्चिमी यूपी में 14-15 नवंबर को छिटपुट बारिश की संभावना।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।
लखनऊ, वाराणसी में सुबह कोहरे से दृश्यता कम रहेगी।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड दस्तक दे चुकी है। वहीं, कई हिस्सों में हल्के बादल भी छाए हैं। मौसम के अनुसार,15 नवंबर 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इसके असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए येलो, ऑरेंज या रेड अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 13 से 19 नवंबर के बीच प्रदेश भर में कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोगों को बारिश से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूरे सप्ताह मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 15 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 13 नवंबर को मौसम शुष्क बना रहेगा और 16 नवंबर से लेकर 19 नवंबर तक पूरे हफ्ते पश्चिमी यूपी में मौसम फिर से साफ रहने का अनुमान है।
लखनऊ और वाराणसी में अगले दो-तीन दिनों में धुंध और कोहरे की वजह से सुबह दृश्यता 200 मीटर तक रह सकती है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दृश्यता 200 से 800 मीटर तक रह सकती है। वातावरण में बनी स्थिरता के कारण सुबह कोहरा और दिन में धुंध की स्थिति बन रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।