विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Weather Today: अर्णब चक्रवात का असर खत्म होते ही यूपी में लुढ़का पारा, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:29 AM (IST)

मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दीपावली के बाद ठंड बढ़ने ...और पढ़ें

प्रदेश भर में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण

प्रदेश भर में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश से अर्णब चक्रवात का असर खत्म होने के बाद सोमवार से मौसम साफ हो गया है, लेकिन सुबह हल्की कोहरा और दिन के पारे में गिरावट के बीच ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।

दिन में तेज धूप निकलने से हल्की गर्मी होती है, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिन राज्य के अधिकांश हिस्से में वर्षा के कोई आसार नहीं हैं। बारिश को लेकर फिलहाल कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मुजफ्फरनगर और हरदोई सबसे ठंडा जिला
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अब धीरे-धीरे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दीपावली के बाद ज्यादातर जिलों में अधिकतम पारा 26-28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मंगलवार को लखनऊ का दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और रात का 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- यूपी में ई-रिक्शों के नए रजिस्ट्रेशन पर लग सकती है रोक, प्रदेश के सभी जिलों में सर्वे कराने की तैयारी कर रही सरकार

15.3 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फरनगर में सबसे ठंडी रात रही, जबकि 15.5 डिग्री सेल्सियस के साथ हरदोई दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान वाला जिला रहा। करीब 25 जिलों में रात का पारा 20 के नीचे बना है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार का बुंदेलखंड को बड़ा तोहफा, इसी माह से शुरू होगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।