विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

योगी सरकार का बुंदेलखंड को बड़ा तोहफा, इसी माह से शुरू होगा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का काम

By Jagran NewsEdited By: Shiv Govind Mishraa
Published: Wed, 04 Nov 2026 06:53 AM (IST)

चित्रकूट धाम को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी माह शुरू होगा। यह एक्सप्रेसवे ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी माह होगा शुरू।

  2. यूपीडा ने एमकेसी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निर्माण का जिम्मा सौंपा।

  3. बुंदेलखंड के आर्थिक विकास और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। चित्रकूट धाम को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण इसी माह शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इस लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए एमकेसी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का चयन किया है।

इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से चित्रकूट धाम को प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से तेज और सुरक्षित कनेक्टिविटी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- 'कालोनियों में बुनियादी नागरिक सुविधाएं जरूरी', हाई कोर्ट ने सरकार और विकास प्राधिकरणों व्यवस्था पर मांगा जवाब

साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र में विकसित हो रहे रक्षा और औद्योगिक गलियारों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों, सामाजिक विकास और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।