Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा व सपा में मुख्य मुकाबला, जानें- वर्ष 2017 के चुनाव में क्या रही थी स्थिति

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 08:53 AM (IST)

    UP Election Results 2022 भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक्जिट पोल के अनुमान के अनुसार योगी आदित्यनाथ सरकार फिर से आती दिखाई दे रही है।

    Hero Image
    यूपी में सात चरणों में हुए मतदान की गणना गुरुवार को होनी है।

    लखनऊ, जेएनएन। देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करने वाले उत्तर प्रदेश के लिए गुरुवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में हुए मतदान की गणना होनी है। गुरुवार को ही तय हो जाएगा कि योगी आदित्यनाथ सरकार फिर से बन रही है या फिर सत्ता परिवर्तन हो रहा है। हालांकि एक्जिट पोल के अनुमान के अनुसार योगी आदित्यनाथ सरकार फिर से आती हुई दिखाई दे रही है। बता दें कि प्रदेश में अब सात चरणों का औसत मतदान 60.63 प्रतिशत हुआ है, जबकि वर्ष 2017 में 61.24 प्रतिशत वोट पड़े थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां देखें 2017 के विजेताओं की पूरी सूची

    वर्ष 2017 में भी यूपी विधानसभा चुनावों के परिणाम चौंकाने वाले थे। भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनाई। अगर 2022 में भी भाजपा राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल होती है, तो ये एक इतिहास होगा। इससे पहले किसी राजनीतिक दल ने पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में लगातार दो बार शासन नहीं किया है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की गुरुवार को होने वाली मतगणना के परिणामों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।

    2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए गठबंधन यानि भाजपा प्लस को कुल 325 सीटें मिली थी। इसमें से अकेले भाजपा ने 384 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें 312 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं के सहयोगी अन्य दो पार्टियों में अपना दल (एस) ने 11 सीटों में नौ सीटें और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने आठ में से चार सीटें जीती थीं। मुख्य विपक्षी दल के रूप में सपा और कांग्रेस को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया था। तब इस गठबंधन को मात्र 54 सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस को चुनाव में 114 सीटों में केवल सात सीटों पर जीत मिली थी, वहीं समाजवादी पार्टी को 311 सीटों में से केवल 47 सीटों पर जीत मिली। 

    सपा और कांग्रेस गठबंधन के अलावा बसपा को भी 403 सीटों में से मात्र 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा। तब बसपा के कई दिग्गज चुनाव हार गए थे। इसके अलावा रालोद जो इस बार सपा के साथ गठबंधन में है उसे 2017 विधानसभा चुनाव में मात्र एक सीट पर जीत मिली थी। तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह सीटें अन्य के खाते में गई थी। भाजपा ने ऐतिहासीक जीत के बाद यूपी में योगी आदित्यनाथ को अपना मुख्यमंत्री बनाया था।