Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: काशी विश्वनाथ व मंगल पांडेय के नाम पर चलेंगी बसें, 8 तीर्थ स्थानों व 11 स्वतंत्रता सेनानियों की बनी लिस्ट

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 25 Aug 2022 04:43 PM (IST)

    UP Latest News आजादी के अमृत काल में सरकार 11 अमर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बस सेवाएं शुरू करने जा रही है। इसके अलावा मथुरा से लेकर म ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Latest News: यूपी में तीर्थ स्थानों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर चलेंगी बसें।

    UP Latest News: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। ट्रेनों की तरह अब बसों को भी नाम दिए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) आठ तीर्थ स्थानों (Pilgrimage Place) और 11 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों (Freedom Fighters) के नाम पर बस सेवाएं शुरू करने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने बुधवार को संस्कृति विभाग को प्रस्तावित नामों की सूची सौंप दी है। इसमें काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या धाम और गोकुल धाम आदि के नाम पर बसें संचालित होंगी। इसके अलावा अमर बलिदानी मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां सहित अन्य क्रांतिकारियों के नाम पर भी बसें संचालित होंगी।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आजादी के अमृत काल में सरकार जिन 11 अमर बलिदानी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बस सेवाएं शुरू करने जा रही है, उसमें मेरठ से लेकर बलिया तक के वीर शामिल हैं।

    सरकार 1857 की क्रांति के नायक मेरठ के अमर बलिदानी कदम सिंह, मथुरा के राजा देवी सिंह, कानपुर के तात्या टोपे, नाना साहेब पेशवा, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और बलिया के मंगल पाण्डेय के नाम हैं। इनके अलावा चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, भगत सिंह और बलिया के चित्तू पांडेय के नाम भी शामिल हैं।

    योगी सरकार ने गोरखपुर तक चलने वाली बस सेवाओं को चौरी-चौरा सेवा और काकोरी-लखनऊ तक जाने वाली बसों को काकोरी सेवा का नाम देने का प्रस्ताव बनाया है। इसके अलावा मथुरा से लेकर मीरजापुर तक के प्रमुख तीर्थों के नाम पर भी बसें संचालित कराई जाएंगी।

    इसमें वाराणसी के लिए काशी विश्वनाथ सेवा, प्रयागराज के लिए संगम तीर्थ सेवा, मीरजापुर के लिए विंध्यवासिनी सेवा, अयोध्या के लिए अयोध्या धाम सेवा, मथुरा के लिए गोकुल धाम सेवा, वृंदावन धाम सेवा और गोवर्धन धाम सेवा तथा गोरखपुर के लिए गोरखधाम सेवा की शुरुआत करने की तैयारी है।