विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में गन्ना किसानों को गुणवत्ता जांच के बाद होगा खाद-कीटनाशक का वितरण, चीनी मिल के लिए निर्देश जारी

Published: Fri, 10 Jul 2026 07:42 PM (IST)

गन्ना विकास विभाग ने किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश सुनिश्चित करने के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। अब चीनी ...और पढ़ें

गन्ना किसानों को गुणवत्ता जांच के बाद होगा उर्वरक-कीटनाशक का वितरण। AI जेन

गन्ना किसानों को गुणवत्ता जांच के बाद होगा उर्वरक-कीटनाशक का वितरण। AI जेन

HighLights

  1. चीनी मिलें अब गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही निवेश बांटेंगी।

  2. एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में बैच की जांच अनिवार्य।

  3. घटिया उत्पादों पर सख्त कार्रवाई, बैंक गारंटी भी जब्त होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गन्ना किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि निवेश उपलब्ध कराने और घटिया उर्वरक-कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए गन्ना विकास विभाग ने सख्त व्यवस्था लागू कर दी है।

अब चीनी मिलें केवल गुणवत्ता परीक्षण के बाद ही उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, जैव उर्वरक और कीटनाशकों का वितरण कर सकेंगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली मिलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी, उनकी बैंक गारंटी भी जब्त की जाएगी।

गन्ना आयुक्त मिनिस्थी एस. ने इस संबंध में सभी चीनी मिलों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक बैच की जांच एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में कराना अनिवार्य होगा। गुणवत्ता परीक्षण में सफल उत्पाद ही किसानों तक पहुंचाए जाएंगे।

साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित कृषि निवेशों के उपयोग और वितरण को ही बढ़ावा दिया जाएगा। प्रतिबंधित पेस्टीसाइड का वितरण किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा।

किसानों की वास्तविक आवश्यकता और गन्ना क्षेत्रफल के अनुसार ही उर्वरक आदि उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी मिलों को इफको, कृभको आदि विश्वसनीय संस्थाओं से उर्वरक, कीटनाशक आदि खरीदने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

गन्ना आयुक्त ने कहा है कि चाहे कृषि निवेश का वितरण मिल स्वयं करे या किसी एजेंसी के माध्यम से, गुणवत्ता और वितरण की पूरी जिम्मेदारी संबंधित चीनी मिल की होगी।

जिला गन्ना अधिकारी और उप गन्ना आयुक्त नियमित निरीक्षण कर इसकी निगरानी करेंगे। यदि किसी किसान की सहमति के बिना अथवा अधोमानक कृषि निवेश वितरित किया जाता है तो संबंधित मिल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ गन्ना मूल्य से वसूली या समायोजन की व्यवस्था तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रियों को एक-एक लाख रुपये देगी योगी सरकार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू

यह भी पढ़ें- लखीमपुर में एसटीएफ का आवास विकास कॉलोनी में छापा, साइबर ठगी का भंडाफोड़ कर चार दबोचे