कैलाश मानसरोवर यात्रियों को एक-एक लाख रुपये देगी योगी सरकार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तर प्रदेश सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए 1 लाख रुपये के अनुदान हेतु ऑनलाइन ...और पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को एक लाख रुपये अनुदान देगी यूपी सरकार।
HighLights
यूपी सरकार कैलाश मानसरोवर यात्रियों को देगी 1 लाख अनुदान।
यात्रा पूरी होने के 90 दिन में करें ऑनलाइन आवेदन।
धर्मार्थ कार्य विभाग की वेबसाइट पर जमा करें दस्तावेज।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। धर्मार्थ कार्य विभाग ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अनुदान प्राप्त करने को आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। योजना के तहत प्रदेश के मूल निवासी तीर्थ यात्रियों को राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाती है।
कैलाश मानसरोवर यात्रा करने वाले प्रदेशवासियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार यात्रा पूर्ण करने वाले पात्र तीर्थयात्री यात्रा समाप्त होने की तिथि से 90 दिनों के अंदर धर्मार्थ कार्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.updharmarthkarya.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के साथ तीर्थ यात्रियों को अपना पासपोर्ट आकार का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट व वीजा की प्रति, बैंक खाते का विवरण, कैलाश मानसरोवर यात्रा पूर्ण करने का प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।
इस साल कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 15 जून को गाजियाबाद के इंदिरापुरम से रवाना हुआ था और दो जुलाई को यात्रा पूर्ण कर वापस लौट आया। ऐसे में यात्रा पूरी कर चुके पात्र तीर्थयात्री अब राज्य सरकार की अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने पात्र तीर्थ यात्रियों से निर्धारित समय अवधि में आवेदन करने की अपील की है।
