Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी बोले- खतौली और मैनपुरी में हार की समीक्षा करेगी भाजपा

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Fri, 09 Dec 2022 09:19 AM (IST)

    यूपी की एक लोकसभा सीट दो व‍िधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं। खतौली व‍िधानसभा जहां दो बार से भाजपा की सरकार थी अब वो रालोद के खाते में चली गई है। वहीं भाजपा ने आजम के गढ़ को ध्‍वस्‍त कर रामपुर पर कब्‍जा कर ल‍िया है।

    Hero Image
    UP Politics भाजपा मैनपुरी और खतौली सीट पर करेगी हार की समीक्षा

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा है कि भाजपा खतौली और मैनपुरी उपचुनाव में हुई हार की समीक्षा करेगी। आजादी के बाद रामपुर में भाजपा को पहली बार विजय मिलने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर जनता की मुहर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुलायम सिंह यादव के बड़े कद और व्यक्तित्व का लाभ मिला

    उपचुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा उपचुनाव के परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे हैं। हम जनादेश का सम्मान करते है और जहां परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए हैं, वहां की समीक्षा करते हुए हम आगे की योजना बनाएंगे। मैनपुरी में सपा प्रत्याशी को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बड़े कद और व्यक्तित्व का लाभ मिला है। मैनपुरी में जीत के लिए उन्होंने डिंपल यादव को बधाई दी।

    रामपुर की ऐतिहासिक जीत भाजपा की नीतियों पर जनता की मुहर

    रामपुर में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को विजय का आशीर्वाद देने के लिए उन्होंने वहां की जनता के प्रति आभार जताया।गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड विजय के लिए जनता और समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं का कोटि-कोटि अभिनंदन करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जनकल्याण के संकल्प व सुशासन की जीत है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से पूरा कराने के लिए निर्वाचन आयोग तथा चुनाव में लगे सभी कर्मियों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का भी अभिनंदन किया जिन्होंने पार्टी का समर्पित सिपाही बनकर चुनाव में अथक परिश्रम किया।