Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali Bonus: यूपी में राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिल जाएगा वेतन, बोनस देने की भी हो रही तैयारी

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 08:17 PM (IST)

    दिवाली से पहले यूपी के कर्मचारियों को सैलरी मिल जाएगी। 30 अक्टूबर तक भुगतान करने की तैयारी की गई है। साथ ही राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद आदेश जारी किया जाएगा । जानिए बोनस की अधिकतम सीमा और किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ ।

    Hero Image
    यूपी में राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिल जाएगा वेतन - प्रतीकात्मक तस्वीर।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले ही वेतन मिल जाएगा। 31 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण 30 अक्टूबर तक वेतन जारी करने निर्णय लिया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं, दीपावली से पहले ही राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। वित्त विभाग ने बोनस देने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर उसे मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी मिलते ही विभाग संबंधित आदेश जारी कर देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के स्तर से जारी आदेश में कहा गया है कि 31 अक्टूबर को दीपावली, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन नवंबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती है। त्योहार को देखते हुए राज्य कर्मचारियों व सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन एवं पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों-पारिवारिक पेंशनरों को अक्टूबर माह का वेतन व पेंशन का भुगतान 30 अक्टूबर तक किया जाए।

    वहीं, प्रदेश सरकार राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का निर्णय भी एक-दो दिन में लेगी। बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी व वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी मिलेगा। प्रदेश के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों इससे लाभान्वित होंगे और इस मद में सरकार के खजाने पर करीब 1,025 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। बताया जा रहा है कि राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम सीमा को सात हजार रुपये होगी। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि राज्यकर्मियों को इस संबंध में जल्द की खुशखबरी मिल सकती है।

    डीए-डीआर पर केंद्र के आदेश का इंतजार

    राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) व पेंशनर्स की महंगाई राहत (डीआर) के लिए कर्मचारियों को कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। डीए व डीआर के लिए प्रदेश सरकार को केंद्र के आदेश का इंतजार है। केंद्र सरकार ने बीते दिनों डीए व डीआर में तीन प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की थी, लेकिन इसका शासनादेश अभी जारी नहीं हुआ है।

    केंद्र का आदेश जारी होते ही प्रदेश सरकार डीए-डीआर की घोषणा कर देगी। केंद्र की तर्ज पर डीए व डीआर में तीन प्रतिशत की वृद्धि होना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता व पेंशनर्स की महंगाई राहत की दर बढ़कर 53 प्रतिशत हो जाएगी। डीए वृद्धि का लाभ जुलाई-2024 से दिया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner