Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी रोडवेज ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कसी कमर, बसों में लगेंगे रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप

    By Shobhit SrivastavaEdited By: Umesh Tiwari
    Updated: Sun, 30 Oct 2022 05:42 PM (IST)

    UP Roadways News यूपी परिवहन निगम ने कहा कि बसों में आगे व पीछे दोनों तरफ रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने से कोहरे में भी बसें दूर से दिखाई देंगी। इससे दुर्घटनाएं रुकेंगी। बसों में फाग लाइट लगाने व बैक लाइट व इंडीकेटर जरूर ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    यूपी परिवहन निगम ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कसी कमर।

    UP News: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम (UP State Road Transport Corporation) ने शीत ऋतु में कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। निगम ने अपने बेड़े की सभी बसों में आगे व पीछे दोनों तरफ रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप (Retro Reflective Tape) लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इंडिकेटर, बैक लाइट एवं वाइपर ठीक करने के लिए कहा है। सभी बसों की हेडलाइट में आल वेदर बल्ब व स्पीड कंट्रोल डिवाइस भी लगाने के निर्देश सभी क्षेत्रों के डिपो को दे दिए गए हैं। अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए निगम प्रबंधन इस बार इस आशय का प्रमाण पत्र भी लेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश

    हर वर्ष शीत ऋतु में कोहरे के कारण सड़कों पर तमाम दुर्घटनाएं होती हैं जिसमें जान-माल दोनों की बड़ी हानि होती है। परिवहन निगम की बसों की दुर्घटना के कारण भी हर वर्ष करीब 400 से 500 यात्री अपनी जान गवां देते हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं लापरवाही एवं यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं। इन पर नियंत्रण के लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने अधिकारियों को कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।

    लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

    परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि बसों में आगे व पीछे दोनों तरफ रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाने से कोहरे में भी बसें दूर से दिखाई देंगी। इससे दुर्घटनाएं रुकेंगी। बसों में फाग लाइट लगाने व बैक लाइट व इंडीकेटर जरूर ठीक करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अफसरों से कहा कि इस काम में लापरवाही न बरती जाए। सभी अपने-अपने डिपों में इस काम को प्राथमिकता से संपन्न कराएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : यूपी एटीएस ने अवैध असलहों के गिरोह का किया भंडाफोड़, दो को दबोचा; नेपाल, पाकिस्तान और दुबई से भी मिला कनेक्शन

    यह भी पढ़ें : 74 वर्षीय आजम खां अब 9 वर्ष तक नहीं लड़ सकेंगे चुनाव, 3 साल की सजा होने पर गई विधायकी