विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश रोडवेज बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का बढ़ता क्रेज, प्रतिदिन 25 हजार से अधिक सफर

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:07 AM (IST)

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना 'लोकमाता ...और पढ़ें

मुफ्त कराने में मुरादाबाद पहले, हरदोई दूसरे व इटावा तीसरे स्थान पर। सांकेतिक तस्वीर

मुफ्त कराने में मुरादाबाद पहले, हरदोई दूसरे व इटावा तीसरे स्थान पर। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. 60+ महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना।

  2. डेढ़ महीने में 10 लाख से अधिक महिलाओं ने किया सफर।

  3. मुरादाबाद, हरदोई, इटावा में सर्वाधिक मुफ्त यात्री।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। परिवहन निगम की बसों में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं का आवागमन लगातार बढ़ता जा रहा है। रक्षाबंधन के तत्काल बाद बसों में प्रतिदिन 17 से 18 हजार महिलाएं यात्रा करने का अनुमान था, 25 हजार तक पहुंच गया है। डेढ़ महीने में 10 लाख से अधिक महिलाओं ने अपनी सुविधा के अनुसार आवागमन किया है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त आवागमन कराने के लिए लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना का 26 अगस्त को शुभारंभ किया था। महिलाओं के साथ सहयात्री भी होता है, बसों में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 50 से 60 हजार बढ़ गई है। सहयात्री को यात्रा का टिकट खरीदना पड़ रहा है। निगम के बस बेड़े में इस समय 14150 बसें और उनमें सात लाख 21 हजार 650 सीटें हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी के 8 जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, लखनऊ सबसे आगे, लिस्ट में वाराणसी-मथुरा भी

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने में मुरादाबाद क्षेत्र सबसे आगे है, दूसरे नंबर पर हरदोई व तीसरे पर इटावा है। सितंबर में लखनऊ आठवें स्थान पर रहा, जबकि अक्टूबर में 12वें स्थान पर पहुंच गया है। साफ है कि प्रदेश के पश्चिम व मध्य क्षेत्र के जिलों में महिलाओं का आवागमन बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- वेतन-पेंशन आदेश का अनुपालन ना करने पर हाईकोर्ट सख्त, PWD प्रमुख सचिव के खिलाफ अवमानना का आरोप तय