विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 8 जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, लखनऊ सबसे आगे, लिस्ट में वाराणसी-मथुरा भी

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:45 AM (IST)

यूपी रेरा ने उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिसमें 1226.57 करोड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. यूपी रेरा ने 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी।

  2. 1226.57 करोड़ का निवेश, 1549 इकाइयां बनेंगी।

  3. लखनऊ में सर्वाधिक 7 परियोजनाएं, 471.24 करोड़ निवेश।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने प्रदेश के आठ जिलों में 15 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी किया है। इनमें 1226.57 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव है, इससे 1549 आवासीय व व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण होगा। लखनऊ में सर्वाधिक सात आवासीय परियोजनाओं में 471.24 करोड़ का निवेश होगा।

यूपी रेरा प्राधिकरण की 216वीं बैठक मंगलवार को प्राधिकरण मुख्यालय में अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई। प्रस्तावों की जांच के बाद प्राधिकरण ने 15 परियोजनाओं को मंजूर किया है। सभी स्वीकृत परियोजनाओं का विकास रेरा अधिनियम के अनुसार निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा करना होगा।

कुल 599 आवासीय इकाइयों का निर्माण

स्वीकृत परियोजनाओं की संख्या, निवेश और प्रस्तावित आवासीय इकाइयों के मामले में लखनऊ सबसे आगे है। जिले में सात आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से कुल 599 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जाएगा। वाराणसी दूसरे स्थान पर है। दो परियोजनाओं में एक आवासीय और एक मिश्रित श्रेणी की है। इनमें 166.73 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। इनके तहत कुल 330 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

यूपी रेरा ने बाराबंकी में एक आवासीय परियोजना को स्वीकृत किया है। 12.68 करोड़ का निवेश से कुल 92 आवासीय इकाइयों, मथुरा में एक आवासीय परियोजना में 252.80 करोड़ के निवेश से 310 आवासीय इकाइयों, मुरादाबाद में मिश्रित श्रेणी की एक परियोजना में 42.34 करोड़ का निवेश और चार इकाइयों, आगरा में एक व्यावसायिक परियोजना में 135 करोड़ का निवेश के तहत 29 व्यावसायिक इकाइयों, मेरठ में एक आवासीय परियोजना में 26.44 करोड़ का निवेश के तहत 63 आवासीय इकाइयों और बुलंदशहर में मिश्रित श्रेणी की एक परियोजना में 119.34 करोड़ का निवेश से 122 इकाइयों का विकास किया जाएगा।

इन परियोजनाओं के निर्माण से भवन निर्माण सामग्री, परिवहन, इंजीनियरिंग, श्रमिकों और अन्य संबंधित सेवाओं से जुड़े क्षेत्रों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। यूपी रेरा के अध्यक्ष भूसरेड्डी ने कहा कि प्राधिकरण प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पात्र परियोजनाओं को समय पर मंजूरी देने के साथ उनके विकास कार्यों की निगरानी भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- यूपी रेरा ने QPR दाखिल करने की अंतिम डेट बढ़ाई, अब 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

यह भी पढ़ें- लखनऊ में जमीन खरीदने का बढ़िया मौका, LDA की वरुण विहार योजना में 4000 प्लॉटों के लिए जल्द शुरू होगी बुकिंग