विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी रेरा ने QPR दाखिल करने की अंतिम डेट बढ़ाई, अब 21 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:27 PM (GMT+05:30)

यूपी रेरा ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही की QPR दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. QPR दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ी।

  2. अब 21 अक्टूबर 2026 तक कर सकेंगे आवेदन।

  3. डिजिटल हस्ताक्षर प्रक्रिया के कारण मिला अतिरिक्त समय।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त तिमाही की त्रैमासिक प्रगति रिपोर्ट (क्यूपीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी है। प्राधिकरण ने यह निर्णय क्यूपीआर के साथ प्रमाणपत्रों को डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से जमा करने की नई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया है।

समय सीमा बढ़ाए जाने से प्रमोटर्स को नई प्रक्रिया के अनुरूप रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा। रेरा ने अपने आदेश में उल्लेख किया है कि चालू तिमाही की क्यूपीआर के साथ वास्तुविद, अभियंता और चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा जारी निर्धारित प्रमाणपत्रों को डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित करके यूपी रेरा पोर्टल पर जमा करना आवश्यक है। इसलिए समय सीमा बढ़ाई गई है। इसके बाद प्रमाणपत्रों को क्यूपीआर के साथ यूपी रेरा पोर्टल पर जमा करना होगा।

प्रक्रिया के अनुसार ही करना होगा जमा

रेरा अफसरों ने बताया कि डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से प्रमाणपत्रों को प्रमाणित करना रिपोर्ट दाखिल करने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रमोटर्स को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि रिपोर्ट के साथ आवश्यक प्रमाणपत्र निर्धारित प्रारूप और प्रक्रिया के अनुसार ही जमा करे।

यह भी पढ़ें- यूपी में अब बारिश से नुकसान का 24 घंटे में होगा आकलन, पीड़ितों के मुआवजे को लेकर CM योगी ने दिए सख्त निर्देश

प्राधिकरण ने माना है कि डिजिटल हस्ताक्षर और प्रमाणपत्रों को पोर्टल पर जमा करने की संशोधित प्रक्रिया पहली बार लागू की जा रही है। ऐसे में प्रमोटर्स, वास्तुविदों, इंजीनियरों और चार्टर्ड अकाउंटेंट को नई डिजिटल कार्यप्रणाली से परिचित होने तथा इससे जुड़े तकनीकी चरणों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता हो सकती है।