विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Polytechnic Exam 2022: पालिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की नई तारीख घोषित, 20 जून से डाउनलोड करें प्रवेशपत्र

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 31 May 2022 08:08 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jun 2022 03:22 PM (IST)

UP Polytechnic Entrance Exam 2022 Latest Update उत्तर प्रदेश में पालिटेक्निक (JEECUP) में विभिन्न डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में ...और पढ़ें

UP Polytechnic Entrance Exam 2022: विभिन्न डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 की प्रवेश परीक्षा।
UP Polytechnic Entrance Exam 2022: विभिन्न डिप्लोमा व पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 की प्रवेश परीक्षा।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। UP Polytechnic Entrance Exam Date 2022 (JEECUP): उत्तर प्रदेश में पालिटेक्निक में विभिन्न डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाएं अब 27 से 30 जून के मध्य कराई जाएंगी। प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी 20 जून से डाउनलोड कर सकेंगे। पहले छह से 10 जून के मध्य परीक्षाएं होनी थी, किंतु अपरिहार्य कारणों से प्रवेश परीक्षा की तारीखें आगे बढ़ा दी गई हैं। पहली बार परीक्षा की तारीखें टकराने पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की प्रवेश परीक्षा तारीख बदलने का विकल्प दिया जा रहा है।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के प्रभारी सचिव राम रतन ने बताया कि अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए माक टेस्ट के लिए लिंक भी पोर्टल व प्रवेश-पत्र पर अंकित होगा, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा पूर्व अभ्यास कर सकेंगे। साथ ही परीक्षा तारीख, समय व स्थान की विस्तृत सूचना के साथ-साथ आवश्यक परीक्षा निर्देश प्रवेश-पत्र पर अंकित होंगे। वर्ष 2022 की कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षाओं से संबंधित निर्देश व अन्य नवीनतम जानकारी वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रभारी सचिव ने बताया कि इस वर्ष से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिषद की प्रवेश परीक्षा के समय अन्य परीक्षाएं होने की दशा में प्रथम बार परिषद परीक्षा तारीख बदलने का विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे किसी अभ्यर्थी को प्रवेश परीक्षा में शामिल होने या अन्य परीक्षा छोड़ने की कठिनाई न उठानी पड़े।

परीक्षा अवधि में यदि किसी अभ्यर्थी की कोई अन्य परीक्षा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) 2022 के समान दिवस को ही निर्धारित है तो ऐसी दशा में अभ्यर्थी परीक्षा तारीख परिवर्तन के लिए upjee2022exam@gmail.com पर परीक्षा का प्रवेश-पत्र अटैच कर ईमेल भेज करके परीक्षा तारीख बदलने का अनुरोध कर सकेंगे। परिषद की ओर से अभ्यर्थी के आवेदन पर विचार कर परीक्षा तारीख बदल दी जाएगी व परीक्षा तारीख परिवर्तन की सूचना प्रेषक को उसी मेल आइडी पर भेजी जाएगी।