Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: सीट बंटवारे के लिए सपा ने घोषित किया पांच सदस्यीय पैनल, अखिलेश ने कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

    By Jagran News Edited By: Paras Pandey
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 06:32 AM (IST)

    Uttar Pradesh Politics सपा ने विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की बैठकों में सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा के लिए पांच सदस्यीय पैनल घोषित कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर सीटों के बंटवारे व अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए बने इस पैनल की जानकारी दी है। जिसमें अन्य कई मंत्री शामिल है।

    Hero Image
    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा ने विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की बैठकों में सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा के लिए पांच सदस्यीय पैनल घोषित कर दिया है।

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर सीटों के बंटवारे व अन्य मुद्दों पर बातचीत करने के लिए बने इस पैनल की जानकारी दी है।

    इसमें सपा ने प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव, राज्यसभा सदस्य जावेद अली, वरिष्ठ विधायक लालजी वर्मा, विधायक संग्राम सिंह यादव व पूर्व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह शामिल हैं।

    सपा मुखिया ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि सपा की ओर से पैनल में शामिल ये नेता आइएनडीआइए के प्लेटफार्म पर होने वाली बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें