Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण आज से, प्रबुद्ध वर्ग पर रहेगी नजर; पार्टी ने की बैठक

    Updated: Tue, 01 Oct 2024 12:34 AM (IST)

    UP News - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार से की है जो 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने पर फोकस है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को 2 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है पहले चरण में 1.67 करोड़ सदस्य बनाए जा चुके हैं।

    Hero Image
    प्रदेश पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभियान के पहले चरण में पार्टी ने 1.67 करोड़ सदस्य बनाए हैं। दूसरे चरण का अभियान समाप्त होते ही 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी। पार्टी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।

    सदस्यता अभियान के पहले चरण की समीक्षा व दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा की बैठक हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान का प्रथम चरण सफल हुआ है। 

    पार्टी की प्रदेश इकाई ने दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया था, अभी तक 1.67 करोड़ सदस्य बनाए जा चुके हैं। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोग लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हमें लोगो तक पहुंचकर विपक्ष के झूठ और भ्रम को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने क्यू आर कोड से सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया, वह अभियान के दूसरे चरण में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लें।

    सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे

    प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि दूसरे चरण में ग्रुुप सदस्यता के माध्यम से समूह में लोगों को पार्टी से जोड़ना है। इसके लिए चौराहों, नुक्कड़ों, कॉलेज परिसरों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। 

    साथ ही शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, अधिवक्ता, गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, चित्रकार, इंजीनियर सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों को भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक कम सदस्यता वाले सभी बूथों पर भी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए।

    अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सांसदों व महापौरों को 20-20 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्षों को 15-15 हजार, विधायकों को 10-10 हजार व ब्लाक प्रमुखों को पांच-पांच हजार तथा पार्षदों को 500-500 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। 

    बैठक में अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश सदस्यता टोली के सदस्य के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, डा. धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत व रामप्रताप सिंह चौहान सहित सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, व जिलाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: UP News: लव जिहाद के आरोपी को उम्र कैद की सजा एक लाख जुर्माना, कोर्ट ने जताई फंडिंग की आशंका

    comedy show banner
    comedy show banner