Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: घोसी उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, सुधाकर सिंह पर अखिलेश ने खेला दांव

    By Edited By: Abhishek Pandey
    Updated: Sun, 13 Aug 2023 07:03 PM (IST)

    UP Politics समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने घोसी सीट पर जीत हासिल की थी लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार फागू चौहान से हार गए थे।

    Hero Image
    घोसी उपचुनाव के लिए सपा ने घोषित किया प्रत्याशी, सुधाकर सिंह पर अखिलेश ने खेला दांव

    राज्य ब्यूरो, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने सुधाकर सिंह को मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को पार्टी ने इसकी जानकारी दी।

    2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने घोसी सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार फागू चौहान से हार गए थे। फागू चौहान के राज्यपाल बनने के बाद 2019 में हुए उप चुनाव में सुधाकर सिहं को सपा ने फिर अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन भाजपा के विजय राजभर से वह चुनाव हार गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

    2022 में सपा ने भाजपा छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को घोसी सीट से मैदान में उतारा था और वह चुनाव जीत गए थे। दारा सिंह हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे से रिक्त घोसी सीट पर पांच सितंबर को उप चुनाव होगा।

    घोसी सीट पर होगी सपा के PDA दांव की परीक्षा

    चूंकि घोसी विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जाति के साथ ही यादव, राजभर, चौहान व मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफी अधिक हैं और यह चुनाव परिणाम में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की पहली परीक्षा घोसी उपचुनाव होगी।