विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने अमित शाह से की मुलाकात, जल्द ही भाजपा में हो सकती हैं शामिल

Published: Wed, 15 May 2024 08:06 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट इस समय हॉट सीट बन चुकी है। यहां के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की ...और पढ़ें

UP Politics: धनंजय सिंह के एलान के बाद अमित शाह से मिली श्रीकला
UP Politics: धनंजय सिंह के एलान के बाद अमित शाह से मिली श्रीकला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट इस समय हॉट सीट बन चुकी है। यहां के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने बुधवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद सियासी हल-चल तेज हो गई।

चर्चा है कि श्रीकला वीरवार को भारतीय जनता पार्टी पार्टी की सदस्यता ले सकती हैं। बता दें कि बीते दिन मंगलवार को ही उनके पति धनंजय सिंह ने अपने समर्थकों से कहा था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को सपोर्ट करें। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं, वरना वह निर्दल चुनाव लड़ सकते हैं।