Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics : सपा से धोखा खाने के बाद कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ा रहा रालोद

    By Shobhit SrivastavaEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Thu, 25 May 2023 10:05 PM (IST)

    रामाशीष राय ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि रालोद अपने प्रभाव वाली करीब दो दर्जन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बूथ ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP Politics : सपा से धोखा खाने के बाद कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ा रहा रालोद

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ : नगरीय निकाय चुनाव में सपा से धोखा खाने के बाद रालोद अब कांग्रेस से नजदीकियां बढ़ाने में जुट गया है। कर्नाटक में सिद्धारमैया सरकार बनने पर शपथ ग्रहण समारोह में रालोद अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने शामिल होकर कांग्रेस के प्रति नरम रुख पहले ही दिखा चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कांग्रेस के समर्थन में बयान दिया है। कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव विशेष परिस्थितियों में होने जा रहा है। वर्तमान में जो परिस्थितियां हैं उसमें कांग्रेस को किनारे रखकर देश में परिवर्तन नहीं हो सकता है।

    रामाशीष राय ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि रालोद अपने प्रभाव वाली करीब दो दर्जन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बूथ कमेटी एवं सेक्टर का गठन पार्टी कर रही है। गठन के बाद सेक्टर, विधानसभा एवं जिला सम्मेलन होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को केंद्र की सत्ता से बाहर करना रालोद का लक्ष्य है।

    सपा से गठबंधन और नजदीकियां कांग्रेस से, प्रश्न पर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस को किनारे रखकर देश में परिवर्तन नहीं हो सकता है।

    उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में सपा और रालोद ने मिलकर लड़ने की योजना बनाई थी, किंतु चुनाव की घोषणा होने पर अलग अलग लड़ना पड़ा। कई जगहों पर रालोद तथा सपा के उम्मीदवार आमने सामने थे। इसके बावजूद हमारा सपा से गठबंधन है।

    उन्होंने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी पश्चिम यूपी में समरसता बनाए रखने के लिए निरंतर जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। पार्टी 29 मई को प्रदेश भर में चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर समरसता गोष्ठियां, सहभोज कार्यक्रम का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में सरकार हाउस टैक्स बढ़ाने की योजना बना रही है। रालोद इसका कड़ा विरोध करेगा।