Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस के 4,534 पदों पर दारोगा भर्ती कब से होगी? हो गया फाइनल

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 09:50 PM (IST)

    UP Police Sub Inspector Recruitment | उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के 4534 पदों पर भर्ती 2025 इसी सप्ताह शुरू होगी। आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) अनिवार्य है जिसे लगभग ढाई लाख अभ्यर्थी करा चुके हैं। भर्ती बोर्ड जल्द ही विज्ञापन जारी करेगा। इसके बाद आरक्षी के 22 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। लिपिक संवर्ग की परीक्षा सितंबर में संभावित है।

    Hero Image
    इसी सप्ताह शुरू होगी 4,534 पदों पर दारोगा भर्ती।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के 4,534 पदों पर भर्ती-2025 की प्रकिया इसी सप्ताह शुरू होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराना जरूरी होगा। इस सप्ताह दारोगा भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार इस सप्ताह भर्ती का विज्ञापन जारी हो जाएगा। भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन करने के लिए ओटीआर अनिवार्य होगा। अब तक ढाई लाख अभ्यर्थी ओटीआर करा चुके हैं। बोर्ड ने 31 जुलाई काे ओटीआर प्रणाली लागू की थी।

    उपनिरीक्षक भर्ती के बाद आरक्षी के लगभग 22 हजार पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। वहीं उपनिरीक्षक लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा भी जल्द होगी। लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा सितंबर के दूसरे सप्ताह में कराए जाने की तैयारी है। दारोगा भर्ती से जुड़ी सूचनाओं की जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट काे नियमित रूप से देखें।