Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police: यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटरों की होगी बंपर भर्ती, वन टाइम रजिस्ट्रेशन में सुधार का मिलेगा एक मौका

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 07:26 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के 4534 पदों के लिए छह लाख से अधिक आवेदन आए हैं। अंतिम तिथि 11 सितंबर तक 20 लाख आवेदन आने का अनुमान है। दारोगा भर्ती परीक्षा में तीन महीने लगेंगे। अभ्यर्थियों को ओटीआर में संशोधन का एक मौका दिया गया है। कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा के बाद नवंबर में लिपिक संवर्ग भर्ती परीक्षा होगी।

    Hero Image
    यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटरों की होगी भर्ती।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप्र पुलिस में उपनिरीक्षक के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए अब तक छह लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर तक 20 लाख से अधिक आवेदन आने की अनुमान है। बोर्ड को दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा कराने में लगभग तीन माह का वक्त लगेगा। इससे पूर्व अगले माह पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के पदों पर भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भर्ती बोर्ड ने पुलिस भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की प्रणाली लागू की है। नौ लाख से अधिक अभ्यर्थी अब तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भर्ती बोर्ड के अनुसार विभिन्न अभ्यर्थियों ने ओटीआर में भरे गए विवरण में संशोधन किए जाने की मांग की थी। इस पर भर्ती बोर्ड ने हर अभ्यर्थी को मात्र एक बार ओटीआर में संशोधन का अवसर प्रदान किए जाने की निर्णय किया है। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

    एक अधिकारी के अनुसार दारोगा भर्ती के लिए अंतिम सप्ताह में अधिक संख्या में आवेदन होंगे। कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती की परीक्षा कराने के बाद नवंबर माह में पुलिस के लिपिक संवर्ग में भर्ती की लिखित परीक्षा कराए जाने की तैयारी है। कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-एक के 930 पदों पर भर्ती हाेनी है। जबकि उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) व सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर भर्ती की प्रकिया चल रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner