Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों के लिए योगी सरकार की 'सवेरा' योजना, एक कॉल पर मिल रही मदद और सुरक्षा

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 03:54 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। यूपी-112 द्वारा सवेरा योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत 16 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत हैं जिन्हें आपातकालीन सेवाएं और नियमित सहायता प्रदान की जा रही है। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर यूपी-112 ने पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

    Hero Image
    सीएम योगी की पहल यूपी में बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए सवेरा योजना

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार बुजुर्गों की सेवा एवं सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। सीएम योगी के निर्देशन में यूपी-112 द्वारा सवेरा योजना को वरिष्ठ नागरिकों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशन एवं मती नीरा रावत, पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जनपदों में अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कराया जा रहा है।

    प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिक अपने निकटतम थाने पर जाकर अथवा 112 पर कॉल करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

    पंजीकरण से लाभ

    • बुजुर्गों की कॉल पर तेज और बेहतर सेवा उपलब्ध कराना।
    • बीट पुलिस कर्मी/पीआरवी कर्मी समस्या के निवारण हेतु नियमित भेंट करेंगे।

    अब तक सवेरा योजना में 16,52,709 वरिष्ठ नागरिकों ने पंजीकरण कराया है। केवल पिछले एक वर्ष में ही 27,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिक यूपी-112 से जुड़े हैं।

    विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर यूपी-112 ने विशेष पहल करते हुए पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों से फोन पर संवाद स्थापित किया। इसमें उनके स्वास्थ्य एवं समस्याओं की जानकारी ली गई और आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीआरवी कर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों के घर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।

    इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को निरंतर समर्थन और सहायता प्रदान करना है, साथ ही उन्हें आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक रखना, ताकि वे समाज से जुड़े और सुरक्षित महसूस कर सकें।

    उदाहरण

    • लखनऊ (12-08-2025, 15:11 बजे) – 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति तबीयत बिगड़ने के कारण रास्ता भूल गए। पीआरवी कर्मियों ने न सिर्फ उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया बल्कि उनकी गाड़ी भी खुद चलाकर घर तक छोड़ी।
    • लखनऊ (19-08-2025, 15:34 बजे) – एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पुत्र ने पार्क में छोड़ दिया। पीआरवी कर्मियों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें स्थानीय थाना एवं ग्राम प्रधान से सुरक्षित रूप से जोड़ दिया।
    • हमीरपुर (11-07-2025, 14:14 बजे) – एक वृद्ध महिला ने नदी में कूदने का प्रयास किया। पीआरवी कर्मियों ने स्थानीय मछुआरों और नाविकों की मदद से महिला को सुरक्षित बचाकर अस्पताल पहुंचाया।

    पुलिस महानिदेशक का संदेश

    यूपी-112 की सवेरा योजना हमारे वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में सुरक्षा और विश्वास का उजाला लेकर आई है। सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी पुलिस का यह संकल्प है कि हमारे बुजुर्ग हर परिस्थिति में सुरक्षित, सम्मानित और निश्चिंत रहें। आज 16 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिक यूपी-112 की इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की संवेदनशीलता और समाज के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर मैं सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए 24x7 तत्पर और समर्पित है।

    राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश