Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Bharti: सिपाही भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, अगले महीने से शुरू हो सकती है दौड़

    UP Police Recruitment उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती-2023 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) 10 फरवरी से कराने की योजना बनाई है। 60244 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद 174316 अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) 7 फरवरी को पूरा होगा। इसके बाद दौड़ होगी। महाकुंभ के कारण तिथियों में बदलाव किया गया था।

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 16 Jan 2025 08:17 PM (IST)
    Hero Image
    सिपाही भर्ती के लिए 10 फरवरी से शुरू हो सकती है दौड़

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) 10 फरवरी से शुरू कराए जाने की तैयारी है। उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अनुसार आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती-2023 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 फरवरी से प्रस्तावित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके अलावा उप्र पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पदों पर भर्ती-2022 के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/पीएसटी) आठ फरवरी से शुरू कराया जाना संभावित है।

    क्या बोले बोर्ड अधिकारी? 

    बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि इन परीक्षाओं की समय सारिणी व अन्य विस्तृत सूचना जल्द भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण 26 दिसंबर को शुरू हुआ था जो सात फरवरी को पूरा होगा।

    बोर्ड के अधिकारियों ने इसके तत्काल बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) कराए जाने के संकेत दिए थे। उप्र पुलिस की सबसे बड़ी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम 21 नवंबर, 2024 को घोषित हुआ था। प्राप्तांकों की श्रेष्ठता के आधार पर आरक्षी नागरिक पुलिस के कुल 60,244 पदों की तुलना में लगभग ढाई गुना अधिक 1,74,316 अभ्यर्थियों को डीवी/पीएसटी के लिए बुलाया गया था।

    महाकुंभ के चलते बदली तारीख

    महाकुंभ मेला के दृष्टिगत भर्ती बोर्ड ने प्रयागराज में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए घोषित तिथियों में बदलाव भी किया था। अब डीवी/पीएसटी में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के लिए बुलाया जाएगा।

    वहीं पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के 1,374 व कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती-2022 की लिखित परीक्षा जनवरी 2024 में संपन्न हुई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का डीवी/पीएसटी आठ फरवरी से कराये जाने की तैयारी है। भर्ती बोर्ड ने उप्र पुलिस रेडियो संवर्ग में हेड आपरेटर/हेड आपरेटर (मैकेनिक) के 936 पदों पर भर्ती परीक्षा जल्द दोबारा कराए जाने की तैयारी है।

    हाई कोर्ट ने यह भर्ती रद कर दी है। कोर्ट ने केवल डिप्लोमाधारक इंजीनियर को ही हेड आपरेटर/हेड आपरेटर (मैकेनिक) के पद पर आवेदन करने का हकदार माना है। भर्ती बोर्ड का कहना है कि छह माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूरा कराई जाएगी। जनवरी/फरवरी 2024 में हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।