विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Constable Bharti: स‍िपाही भर्ती में आयु सीमा में मिलेगी छूट, सीएम योगी ने यूपी के युवाओं का दी बड़ी राहत

Published: Tue, 26 Dec 2023 08:37 PM (IST)

यूपी पुल‍िस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के ल‍िए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के ...और पढ़ें

सीएम योगी ने कहा- युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सीएम योगी ने कहा- युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ड‍िजि‍टल डेस्‍क, नई द‍िल्ली। यूपी पुल‍िस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती के ल‍िए जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मंगलवार की शाम सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर इस बात की जानकरी देते हुए ल‍िखा क‍ि युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सीएम योगी ने डीजीपी और प्रमुख सच‍िव गृह को द‍िए न‍िर्देश

   

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट को लेकर डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह को निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल भर्ती में आयु सीमा में छूट का आदेश जारी करेगा।

27 द‍िसंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्र‍िया     

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबि‍क, यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे, जिसकी आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर 2023 से शुरू होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।