विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET परीक्षा में 66.75 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल, AI जांच में 22 अभ्यर्थी मिले संदिग्ध

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:05 PM (IST)

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी-2026 परीक्षा के दूसरे दिन 66.75% अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान एआई से चेहरे के मिलान में 22 संदिग्ध पकड़े गए।

UP PET परीक्षा में 66.75 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल।

UP PET परीक्षा में 66.75 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए शामिल।

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा में 66.75% अभ्यर्थियों ने दी उपस्थिति।

  2. एआई फेशियल रिकग्निशन से 22 अभ्यर्थी संदिग्ध मिले।

  3. झांसी में ब्लूटूथ डिवाइस के साथ एक अभ्यर्थी पकड़ा गया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रदेश में 66.75 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में पंजीकृत 11,80,434 अभ्यर्थियों में से 7,87,964 परीक्षा में शामिल हुए।

इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से चेहरे का मिलान करने पर 22 अभ्यर्थी संदिग्ध मिले हैं। आयोग इनकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई करेगा। वहीं, झांसी में एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

परीक्षा को नकल मुक्त बनाने के लिए प्रदेश के 20 जिलों के परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। इनके जरिये परीक्षा के दौरान मोबाइल नेटवर्क और अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक संचार को रोकने की व्यवस्था की गई। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की पहचान के लिए एआई आधारित फेसियल रिकग्निशन और आधार से सत्यापन किया गया।

परीक्षा में शामिल प्रत्येक अभ्यर्थी का फोटो और आंखों की पुतली (आइरिस) का बायोमीट्रिक डाटा भी लिया गया। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए केंद्रों पर 31,602 सीसी कैमरे लगाए गए थे।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक जिले में अलग हेल्पलाइन बनाई गई थी। बारिश होने की वजह से कुछ जिलों में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में काफी परेशानी भी उठानी पड़ी।

आयोग ने बताया कि तीन दिन में होने वाली इस परीक्षा के लिए कुल 35,41,297 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। दो दिन में करीब 16 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दे दी है। अब एक नवंबर को आखिरी दिन की परीक्षा है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में 11 केंद्रों पर 9744 अभ्यर्थी देंगे UP PET परीक्षा, एग्जाम के दौरान भारी वाहनों की नो इंट्री

यह भी पढ़ें- UP PET परीक्षा से रोडवेज को हुई 30 लाख की कमाई, लखीमपुर में 27 हजार यात्रियों ने किया सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।