विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PET परीक्षा से रोडवेज को हुई 30 लाख की कमाई, लखीमपुर में 27 हजार यात्रियों ने किया सफर

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:29 PM (IST)

लखीमपुर जिले में 25 अक्टूबर को आयोजित पीईटी परीक्षा रोडवेज के लिए फायदेमंद साबित हुई। इस परीक्षा के कारण लखीमपुर ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा से रोडवेज को 30 लाख की आय हुई।

  2. लखीमपुर डिपो से 12.65 लाख, गोला से 17.40 लाख।

  3. 27 हजार से अधिक यात्रियों ने बसों में सफर किया।

संवाद सूत्र, लखीमपुर। जिले में 25 अक्टूबर को आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) लखीमपुर और गोला डिपो के लिए लाभकारी रही। परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थियों के साथ दैनिक यात्रियों की भीड़ से जिले के दोनों डिपो को करीब 30 लाख की आय हुई। दोनों डिपो की बसों से करीब 27 हजार यात्रियों ने सफर किया।

लखीमपुर डिपो की बसों से करीब 12 हजार यात्रियों ने सफर किया, जिससे करीब 12.65 लाख रुपये की आय हुई। वहीं, लखीमपुर डिपो की बसों से लगभग 15400 यात्रियों ने सफर किया और डिपो को 17.40 लाख रुपये की इनकम हुई।

परीक्षा के चलते बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज की आय में अच्छा इजाफा हुआ। पीईटी परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को घर भिजवाने के लिए लखीमपुर डिपो प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थी। रात में देर से बस अड्डे पर पहुंचे अभ्यर्थियों के लिए एआरएम ने रात नौ बजे एक बस बलरामपुर भिजवाई।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए गोला डिपो से 50 अतिरिक्त बसें मंगवाई गई थी, जिससे उन्हें घर वापसी में कोई असुविधा न हो। रविवार रात अभ्यर्थियों को बलरामपुर तक पहुंचाने के लिए एक बस अतिरिक्त भेजी गई थी। -गीता सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो।