UP Panchayat Chunav: पंचायत चुनाव में रालोद महिलाओं को देगा 33 प्रतिशत भागीदारी
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पंचायत चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देगा। त्रिलोक त्यागी ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राजनीति अधूरी है। भाजपा ने घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार स्टिकर लांच किया है। भूपेन्द्र सिंह चौधरी केशव प्रसाद मौर्य ने इसे अपनी व्हाट्सएप की डीपी में भी लगाया। जीएसटी की दरों में कमी होने से आम जनमानस में उत्साह है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पंचायत चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देगा। राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने गुरुवार को गोमती नगर में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना राजनीति अधूरी है।
उन्होंने कहा कि महिला प्रकोष्ठ समाज में बदलाव की धुरी बनेगा। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि महिलाओं की सक्रियता प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कपिलावे इंदिरा ने कहा कि महिलाओं की शक्ति जब संगठन से जुड़ती है तो पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। बैठक के बाद प्रदेश मुख्यालय में सभी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा ने लांच किया ''घटी जीएसटी मिला उपहार-धन्यवाद मोदी सरकार'' स्टिकर
राज्य ब्यूरो। भाजपा ने गुरुवार को नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म अभियान का स्टिकर ''''घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार'''' लांच किया है। इसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने लांच कर अपनी व्हाट्सएप की डीपी में भी लगा लिया।
अभियान के संयोजक प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि जीएसटी की दरों में कमी होने से आम जनमानस में उत्साह है। इसी को देखते हुए भाजपा ने नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफार्म अभियान शुरू किया है।
जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और विकास खंडों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देने के विशेष सत्र बुलाया जाएगा। प्रत्येक शक्ति केंद्र पर होर्डिंग लगवाई जाएगी। विधानसभा क्षेत्रों में व्यापारियों के सम्मेलन करवाए जाएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।