विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Nikay Chunav: बसपा ने की बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग, मायावती बोली- अतीक के परिवार को नहीं मिलेगा टिकट

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
Published: Mon, 10 Apr 2023 02:53 PM (IST)Updated: Mon, 10 Apr 2023 02:54 PM (IST)

UP Nikay Chunav 2023 नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही यूपी में सियासी ...और पढ़ें

UP Nikay Chunav 2023: बसपा ने की बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग
UP Nikay Chunav 2023: बसपा ने की बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

जागरण आनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही यूपी में सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नगर निगम चुवाव भी मतपत्र के जरिए कराए जाने की मांग की है। मायावती ने कहा-'बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नगर निकाय चुनावों की घोषणा का स्वागत करती है। हमारी सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील है कि वह चुनाव EVM से न कराकर बैलट पेपर से कराएं। BSP ने इन चुनावों को पूरी तैयार और दमदारी से लड़ेगी।'

दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर के हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार का नाम सामने आने के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं और इस घटना में अतीक की पत्नी का नाम आते ही व उसके फरार होने पर स्थिति बदल गई है। ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी न अतीक की पत्नी और न ही उनके परिवार के अन्य सदस्य को वहां मेयर का टिकट नहीं देगी।

यूपी में निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग चार मई और दूसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि 13 मई को परिणामों की घोषणा की जाएगी। 

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार 4 मई को सहारनपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी मंडल के जिलों में होंगे मतदान। वहीं, 11 मई को मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मीरजापुर मंडल के जिलों में होगा मतदान।