UP News : योगी आदित्यनाथ सरकार विद्यार्थियों को देगी बड़ा उपहार, शुरू करेगी विशेष स्कॉलरशिप योजना
Special Scholarship Scheme for Students Soon मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता डा. आंबेडकर के जन्मदिवस पर सरकार विद्यार्थियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। लखनऊ में बनी मिसाइल ने दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस कर दिया।

जागरण संवाददाता, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस पर विधानभवन पर ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेश के सभी लोगों को आजादी के 79वें पर्व पर बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप योजना शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने साथ ही हर सेक्टर में महिलाओं को संख्या पचास प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता डा. आंबेडकर के जन्मदिवस पर सरकार विशेष स्कॉलरशिप योजना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। लखनऊ में बनी मिसाइल ने दुश्मन के अड्डों को तहस-नहस कर दिया। यूपी ने देख लिया है कि कैसे दंगा मुक्त हुआ जाता है, कैसे सुशासन की नींव को सुदृढ़ किया जा सकता है।
उन्होंने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं पुलिस समेत अन्य सेक्टर्स में काम कर रही हैं। प्रदेश में उनकी भागीदारी 14 से बढ़कर 35 प्रतिशत तक पहुंच गई। आने वाले समय में इसे 50 प्रतिशत तक ले जाएंगे। पुलिस समेत अन्य विभागों में सरकार इस पर काम कर रही है। यूपी भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कहते हैं कि यूपी विधानसभा में कामकाज का माहौल कम होता है, लेकिन इस बार विधानसभा में लगातार 36 घंटे चर्चा हुई।
यूपी को लेकर लोगों का नजरिया बदला
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश को लेकर लोगों का नजरिया बदला है। पहले यहां का युवा अपनी पहचान छुपाता था। अब अपने टैलेंट का लोहा मनवा रहा। पहले दंगे होते थे और बेटी व व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। सूर्य अस्त के साथ ही कर्फ्यू जैसा माहौल हो जाता था। हमने नजरिया को बदला है। तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। युवाओं के लिए नौकरी की संभावना बढ़ी है। हमने आठ वर्ष में 8.50 युवा को नौकरी दी। 1.62 करोड़ युवा को एमएसएमई सेक्टर से जुड़े। प्रदेश में उद्यमी से पूछेंगे तो यूपी को कहेंगे।
45 लाख करोड़ रुपये का निवेश का आया प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी देश में इन्वेस्टमेंट का ड्रीम राज्य है। यहां 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव आया है। इसके पहले यूपी को बीमारू राज्य बना दिया गया, लेकिन अब यूपी देश की दूसरी अर्थ व्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पहले यह सातवीं अर्थ व्यवस्था थी। 2047 तक भारत पांच ट्रिलियन डालर की इकोनामी बनेगा तो यूपी का एक ट्रिलियन थी। यूपी नेशनल ग्रोथ रेट से आगे है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।