Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा राज्य

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Mon, 18 Dec 2023 05:30 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बन गया है। सरकारी आंकड़ों में उत्तर प्रदेश जीडीपी में भागीदारी के मामले में तीसरे पायदान प ...और पढ़ें

    Hero Image
    देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश की बढ़ती भागीदारी पर अब प्रतिष्ठित निजी संस्थाएं भी अपनी मुहर लगा रही हैं। इन्वेस्टिंग और स्टॉक मार्केट पर नजर रखने वाले प्रमुख आनलाइन ब्लागिंग प्लेटफार्म एसओआइसी डाट इन ने सेंसेक्स और सीएलएसए (क्रेडिट लियोनिस सिक्योरिटीज एशिया) पर आधारित एक क्रिएटिव ग्राफिक में बताया है कि देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में हिस्सेदारी के मामले में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र पहले पायदान पर

    सरकारी आंकड़ों में उत्तर प्रदेश जीडीपी में भागीदारी के मामले में तीसरे पायदान पर था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किए गए इस क्रिएटिव ग्राफिक के अनुसार देश के जीडीपी में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 15.7 प्रतिशत है और वह पहले पायदान पर है।

    वहीं, उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत भागीदारी के साथ दूसरे स्थान पर है। उत्तर प्रदेश ने जीडीपी में हिस्सेदारी के मामले में तमिलनाडु (9.1 प्रतिशत), गुजरात (8.2 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (7.5 प्रतिशत) जैसे राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। कर्नाटक (6.2 प्रतिशत), राजस्थान (5.5 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (4.9 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश (4.6 प्रतिशत) जैसे राज्य यूपी से काफी पीछे हैं।

    यह भी पढ़ें- यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में पारा गिरने के साथ बढ़ेगी ठंड, मौसम व‍िभाग ने दी कोहरे की चेतावनी

    सात वर्षों में बदली प्रदेश की तस्वीर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते सात वर्ष में हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है। यूपी ईज आफ डूइंग बिजनेस में 14वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ चुका है। कानून-व्यवस्था, कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर में हुए सुधार के कारण ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश को करीब 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

    उत्तर प्रदेश का निर्यात बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। बैंकों का ऋण-जमा अनुपात 42-43 प्रतिशत से बढ़कर 56 प्रतिशत हो चुका है। प्रदेश की 56 प्रतिशत आबादी कामकाजी है। 96 लाख एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं। ये उपलब्धि सीएम योगी के उत्तर प्रदेश को देश का ग्रोथ इंजन बनाने के साथ ही 2027 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनामी का लक्ष्य हासिल करने में मददगार होगी।